Scoop: पठान के बाद दीपिका पादुकोण ने फिर मिलाया शाहरुख खान संग हाथ!!

Jawan Entertainment News: बॉलीवुड 'किंग खान' शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से चर्चा में हैं। शाहरुख खान के एक के बाद एक फिल्मों के पोस्टर में नजर आ रहे है। अभी हाल में शाहरुख खान ने फिल्म पठान की जानकारी फैंस को दी, फिर शाहरुख खान एक नई फिल्म 'जवान' पोस्टर में नजर आए। शाहरुख खान का 'जवान' का लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस ने इस लुक की जमकर तारीफ की। अब फिल्म जवान से जुड़ी एक खबर सामने आई है जो फैंस की खुशी को दोगुना कर देगी। अब शाहरुख खान की इस फिल्म के साथ एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। जो पहले भी उनके साथ फिल्मों में धमाल मचा चुकी है।

दीपिका पादुकोण का होगा खास रोल
बॉलीवुड शाहरुख खान ने बैक टू बैक फिल्मों का एलान करके फैंस को एकदम गदगद कर दिया है। अब फैंस को उनकी इन फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार है। अभी हाल में शाहरुख खान ने फिल्म जवान से अपना लुक जारी किया था। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण भी 'जवान' में नजर आने वाली है। बताया जा रहा कि काफी लंबे समय से दीपिका पादुकोण से बात चल रही है। अब उनका फिल्म में नजर आना तय माना जा रहा है। आपको बता दें कि एटली कुमार के निर्देशन में बन रही इस एक्शन फिल्म में शाहरुख के साथ-साथ साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, राणा दग्गुबाती और सुनील ग्रोवर नजर आने वाले है।

कब रिलीज होगी फिल्म
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का एलान 22 जून को रेड चिलिज एंटरटेनमेंट ने किया था। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान और नयनतारा की लीड रोल वाली ये फिलम 2023 में 2 जून को रिलीज होगी। अब देखना होगा दीपिका पादुकोण का रोल फिल्म में क्या नई जान डाल पाता है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/aA8GHoF
https://ift.tt/XI0oQjH

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म