Nupur Sharma Controversy: स्वरा भास्कर ने गौतम गंभीर को दिया तगड़ा जवाब, 'बुल्डोजर की आवाजें नहीं सुनाई पड़ रही'

Swara Bhasker Reaction on Nupur Sharma Controversy: अभी कुछ दिनों से देश में काफी कुछ अलग चल रहा है। पहले ज्ञानवापी मस्जिद का मुद्दा जोर पकड़े हुए था। इस मुद्दे पर बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी राय रखते हुए नजर आए थे। अक्षय कुमार ने एक टीवी शो के दौरान इस मुद्दे पर अपनी बात रखी थी। अब देश में नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) का नाम छाया हुआ है। इन्होंने पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी कर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। कंगना रनौत ने नूपुर का समर्थन भी किया। अब इस मुद्दे पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का बयान भी सामने आया है। जिसके बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। क्योंकि उनके इस बयान के आने के बाद बॉलीवुड स्टार्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। इसमें सबसे पहला नाम एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) का है।

गौतम गंभीर पर भड़की स्वरा भास्कर
गौतम गंभीर ने अभी हाल में नूपुर शर्मा के बारे में ट्वीट कर लिखा था, ' जिसने माफी मांग ली है, उस महिला के खिलाफ पूरे देश में नफरत का माहौल है और उसको जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। इस मुद्दे पर तथाकथित ‘धर्मनरिपेक्ष उदारवादियों’ की चुप्पी एकदम अलग ही है। इसके बाद इसका जवाब देते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा 'इनको बुल्डोजर की आवाज नहीं सुनाई पड़ रही लेकिन'। स्वरा भास्कर के जवाब के बाद अब देखना होगा की गौतम गंभीर इस पर क्या बोलते है।

काफी एक्टिव रहती है स्वरा भास्कर
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो अक्सर समाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हुई नजर आती है। अगर काम की बात करें तो स्वरा भास्कर आखिरी बार शबाना आजमी और दिव्या दत्ता के साथ फिल्म शीर कोरमा में नजर आईं थीं। नूपुर शर्मा के मुद्दे को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/teygp5Q
https://ift.tt/1AGVEjb

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म