Exclusive: सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के डर से ‘जुग-जुग जियो’ के प्रमोशन्स से गायब करण जौहर
Why Karan Johar is not promoting Jug Jug Jeeyo: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत कम निर्माता हैं, जो अपनी फिल्मों के प्रमोशन में एक्टिवली हिस्सा लेते हैं। ज्यादातर फिल्म निर्माता हीरो-हीरोइन के कंधों पर ही फिल्म प्रमोशन की जिम्मेदारी डाल देते हैं और खुद पीछे से पूरी टीम को सपोर्ट करते हैं। हालांकि इस मामले में निर्माता करण जौहर की बात थोड़ी अलग है। वो इंडस्ट्री के अकेले ऐसे निर्माता हैं, जो फिल्म प्रमोशन्स के दौरान खुद मीडिया से मुखातिब होते हैं और अपने मजेदार जवाबों से सबका मन मोह लेते हैं।
करण जौहर की नई फिल्म 'जुग-जुग जियो' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए तैयार है लेकिन इसके प्रमोशन में वो कलाकारों के साथ दिखाई नहीं दे रहे हैं। करण जौहर और सिनेमाप्रेमियों को यह बात चौंका रही है क्योंकि करण जौहर को अक्सर प्रमोशन्स के दौरान कलाकारों संग स्टेज शेयर करते देखा जाता है। इंडस्ट्री में मौजूद हमारे एक सूत्र की मानें तो करण जौहर ने यह फैसला जानबूझकर लिया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं, ऐसे में करण जौहर नहीं चाहते हैं कि उनकी वजह से 'जुग जुग जियो' पर कोई नकारात्मक असर पड़े।
सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ हिन्दी को जानकारी दी है, ‘एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद से ही फैंस का गुस्सा करण जौहर पर बरस रहा है। वो जब-जब कोई बयान देते हैं या फिर अपनी फिल्म की अनाउंसमेंट करते हैं, दिवंगत एक्टर के फैंस भड़क जाते हैं। 'जुग जुग जियो' धर्मा प्रोडक्शन की फैमिली ड्रामा है, जिसमें कई मंझे हुए कलाकार हैं। करण जौहर और फिल्म का प्रमोशन संभाल रही एजेंसी को लगता है कि अगर निर्माता इसके प्रमोशन्स में हिस्सा लेंगे तो सुशांत के फैंस का गुस्सा दोबारा भड़क उठेगा। ऐसे में दोनों ने मिलकर यह फैसला लिया है कि करण जौहर 'जुग जुग जियो' के प्रमोशन्स में एक्टिवली हिस्सा नहीं लेंगे।’
यही कारण है कि करण जौहर 'द कपिल शर्मा शो' पर 'जुग जुग जियो' का प्रमोशन करने के लिए नहीं पहुंचे थे। कपिल शर्मा के शो पर वरुण धवन, अनिल कपूर, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोहली प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे। आपके अनुसार फिल्म जुग जुगज जियो के निर्माताओं ने सही फैसला लिया है या फिर गलत? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/rwQyK21
https://ift.tt/uHB9V5i
Comments
Post a Comment