आलिया भट्ट ने पत्नी बनते ही रणबीर कपूर में किये बदलाव, बेटे-बहू को लेकर नीतू कपूर ने खोली पोल-पट्टी
Neetu Kapoor Entertainment News: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी की। दोनों की शादी में परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। रणबीर और आलिया ने पाली हिल में स्थित घर वास्तु में सात फेरे लिये थे। खास बात तो यह है कि शादी के बाद दोनों पहली बार 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) के जरिए पर्दे पर नजर आएंगे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भले ही अपनी शादी-शुदा जिंदगी के बारे में बात नहीं करते हैं, लेकिन उनकी मम्मी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने उनसे जुड़े कुछ राज टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में खोल दिए। नीतू कपूर ने बताया कि आलिया भट्ट से शादी के बाद रणबीर कपूर बदल गए।
नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने बेटे रणबीर (Ranbir Kapoor) में शादी के बाद आए बदलाव पर बात करते हुए कहा, "मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। आलिया ने रणबीर को बहुत प्यार दिया है। मैं रणबीर में बदलाव देखती हूं। दोनों एक साथ काफी खुश लगते हैं। मैं बहुत खुश हूं और अपने आपको भाग्यशाली भी मानती हूं कि आलिया भट्ट ने हमारे परिवार में कदम रखा। हमारी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। वो टेंशन होती है ना कि शादी नहीं हुई, शादी नहीं हुई। अब शादी हो गई।"
बता दें कि नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी में कम से कम 50 लोग शामिल हुए थे। उनकी इंटीमेट वेडिंग पर बात करते हुए नीतू कपूर ने कहा, "आपको शादी वहां करनी चाहिए जहां आपको खुशी महसूस हो और जहां आपका परिवार एंजॉय कर पाए। वरना हम दूसरे लोगों को खुश करने में लग जाते हैं। हमें खुद एंजॉय करना चाहिए।" बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में कपूर फैमिली के अलावा आलिया भट्ट की दोस्त, करण जौहर और अंबानी परिवार शामिल हुआ था।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/LMdmtCK
https://ift.tt/6bn1oTk
Comments
Post a Comment