कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को साथ देख मचला फैन्स का दिल, बोले- दोनों फिर से साथ..
Kartik Aaryan-Sara Ali Khan Entertainment News: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) को एक साथ पहली बार फिल्म 'लव आज कल 2' में देखा गया था। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल ना मचा पाई हो लेकिन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों स्टार्स के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कार्तिक और सारा ने कुछ समय के लिए एक दूसरे को डेट भी किया था। हालांकि 'लव आज कल 2' के फ्लॉप होने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद पहली बार कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को गुरुवार की रात एक इवेंट में एक साथ फोटो क्लिक कराते हुए देखा गया।
कार्तिक आर्यन ब्लैक कलर के सूट में काफी स्टाइलिश लग रहे थे। वहीं दूसरी ओर सारा अली खान भी ब्लैक कलर की थाई-हाई स्लिट में कहर ढाती नजर आईं। दोनों को ब्लैक आउट फिट में देखने के बाद फैंस के मन कई सवाल उठ रहे हैं। कार्तिक और सारा के साथ एक ही फ्रेम में वरुण धवन और कृति सेनॉन को भी देखा गया। पिछले महीने एक अवॉर्ड नाइट में बातचीत करते हुए कार्तिक और सारा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। कार्तिक-सारा को एक साथ एक ही फ्रेम में देखकर दोनों के फैंस काफी खुश हुए थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इन दिनों 'भूल भुलैया 2' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स पर 175 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार लिया है। फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर सारा अली खान भी विक्की कौशल के साथ लक्षण उतेकर की आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/qPRtn9w
https://ift.tt/JEIex16
Comments
Post a Comment