जाह्नवी कपूर ने पापा बोनी कपूर को एक्टिंग के लिए किया मजबूर, पर्दे पर पहली बार साथ आएंगी नजर
Janhvi Kapoor Entertainment News: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गुड लक जेरी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वो इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं। उनकी फिल्म ‘गुड लक जेरी’ 29 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। अब इस जाह्नवी कपूर से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो फैंस को काफी खुश हो सकते है। बताया जा रहा है कि जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर की फिल्म ‘मिली’ में नजर आएंगी। इसके अलावा एक खबर आ रही है कि जाह्नवी कपूर अपने पापा के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली है। इसको लेकर बी टाउन में खूब चर्चा हो रही है।
एड में नजर आएंगे दोनों
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्म ‘गुड लक जेरी’ लेकिन इसी बीच एक खबर ने सबका ध्यान खींच लिया है। क्योंकि पहली बार जाह्नवी कपूर अपने पिता के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जाह्नवी अपने पिता बोनी कपूर की फिल्म में काम करने के बाद एक प्रोजेक्ट में अपने पिता के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। दोनों एक विज्ञापन नें नजर आने वाले है। बताया जा रहा है कि इस विज्ञापन की शूटिंग भी शुरू होने वाली हैं। इस एड में जाह्नवी बेटी तो बोनी कपूर पिता के रोल में नजर आने वाले है। जाह्नवी के फैंस इस एड का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अब देखना होगा बाप-बेटी ये जोड़ी क्या कमाल कर पाती है।
जाह्नवी का लुक होता है वायरल
जाह्नवी कपूर भले ही इन दिनों अपनी फिल्म ‘गुड लक जेरी’ को लेकर चर्चा में बनी हो, लेकिन उनका लुक फिल्म से पहले ही वायरल होता रहा है। जाह्नवी कपूर की ड्रेस से लेकर मेकअप तक को फैंस खूब पसंद करते है। ‘गुड लक जेरी’ उनके साथ दीपक डोबरियाल भी नजर आने वाले है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/V8UruLz
https://ift.tt/4NRs2gQ
Comments
Post a Comment