सुशांत सिंह राजपूत केस में 'कातिलों' की गर्दन तक पहुंची NCB! रिया के खिलाफ कोर्ट में दाखिल हुए आरोप
Sushant Singh Rajput Case: बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत का जब निधन हुआ था, तब उनके फैंस से लेकर आम आदमी तक सब हिल गए थे। क्योंकि उनकी मौत आम नहीं है, इस से कई मामले जुड़े हुए थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड दो भाग में बंट गया था, एक भाग पर सुशांत को तंग करने का आरोप लगाया, तो दूसरा भाग सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहा था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई थी। इस केस में कई बॉलीवुड के कई लोगों का नाम आया था, साथ इस ड्रग्स से जुड़ी बातें भी सामने आई थी। अब सुशांत सिंह राजपूत के केस में नया अपडेट आया है नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अब कुछ ऐसा किया है, जिसका फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
रिया के खिलाफ दाखिल किए आरोप
साल 2020 में बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को अलविदा कह के चले गए। लेकिन अपने पीछे वो कई सारे सवालों को छोड़ गए जिसका जवाब पुलिस बहुत दिनों से खोज रही है। कई दिनों के बाद केस में एक नया अपडेट सामने आया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में मुंबई की विशेष अदालत में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, साथ ही उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ आरोप दाखिल किए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कोर्ट ने अभी तक रिया पर आरोप तय नहीं किए हैं। इस केस की अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी।
पहले जेल जा चुकी है रिया
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई में अपने फ्लैट में फंदे पर लटके हुए मिले थे। इस केस के मामले में रिया चक्रवर्ती को सितंबर 2020 में हिरासत में लिया गया था। गिरफ्तारी के लगभग एक महीने बाद उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी। अब देखना होगा 12 जुलाई को आने वाले फैसले में क्या होने वाला है। क्या रिया चक्रवर्ती दोबारा जेल जाएंगी या वो इन सब आरोपों के मुक्त हो जाएंगी। कमेंट कर अपनी राय हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Spn0qvo
https://ift.tt/XI0oQjH
Comments
Post a Comment