Pathaan First Look Teaser: तो क्या शाहरुख खान ने कॉपी किया फिल्म पठान का फर्स्ट लुक पोस्टर? ट्वीट देख फैंस का खौला खून

Shah Rukh Khan Entertainment News: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को आज फिल्मी दुनिया में 30 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास दिन पर फिल्म निर्माताओं ने सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान का धमाकेदार फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। जिसके बाद किंग खान के फैंस में खलबली मच गई है। पठान की की अपकमिंग फिल्म पठान का धांसू फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो चुका है। हालांकि सामने आए फर्स्ट लुक पोस्टर को देख कुछ लोगों ने सवाल उठा दिए हैं कि क्या इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर कॉपीड है। सामने आए फिल्म पठान में सुपरस्टार शाहरुख खान के फर्स्ट लुक पोस्टर में किंग खान हाथों में मशीनगन थामे बैकसाइड से पोज करते दिख रहे हैं। जबकि इसी तरह का एक पोस्टर हॉलीवुड फिल्म बीस्ट का भी है।

ऐसे में एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और यू-ट्यूबर कमाल आर खान ने ये दोनों पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि शाहरुख खान की फिल्म पठान के मेकर्स ने ऑरिजनल पोस्टर तक नहीं बनाया है। तो भला फिल्म कैसे ऑरिजनल होगी। कमाल आर खान ने लिखा, 'हे भगवान, कॉपीवुड कभी नहीं सुधरेगा। पोस्टर भी चोरी का। पोस्टर भी ऑरिजनल नहीं बना सकते।' जबकि दूसरे ट्वीट में केआरके ने कहा, 'मेरा सीधा सा सवाल, अगर निर्देशक, एक्टर और प्रोड्यूसर मिलकर अपना ब्रेन लॉजिक के साथ एक पोस्टर बनाने में नहीं लगा सकते तो वो एक अच्छी फिल्म कैसे बनाएंगे। ये सब 90 में चलता था। कि कुछ भी दिखा दो। ये अब नहीं चलता।' केआरके के ये ट्वीट्स आप यहां देख सकते हैं।

फैंस ने लगाई केआरके की क्लास

इस ट्वीट के बाद कई इंटरनेट यूजर्स ने केआरके को आड़े हाथों लिया है। एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ऑरिजनल तो कुछ भी नहीं होता।' जबकि कई इंटरनेट यूजर्स केआरके के इस ट्वीट पर उन्हें नसीहत देते दिख रहे हैं।

 

बीस्ट पर भी लगा था यही इल्जाम

दिलचस्प बात ये है कि इससे पहले तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म बीस्ट पर भी इस फिल्म के पोस्टर को चुराने का आरोप लगा था। हालांकि बाद में ये फिल्म काफी बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। अब यही आरोप शाहरुख खान की फिल्म पठान के फर्स्ट लुक पोस्टर पर भी लगते दिख रहे हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/8FgPIGh
https://ift.tt/DYq4QSi

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म