'जीरो' की असफलता पर बोले शाहरुख खान, कहा- 'फिल्में दिल से बनाते हैं लेकिन कुछ बदकिस्मती से नहीं चली'

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने साल 1992 में फिल्म 'दीवाना' से डेब्यू किया था। शाहरुख खान ने 30 साल के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल में भी काम किया है। उन्होंने अपने करियर उतार-चढ़ाव भी देखें है। शाहरुख खान पिछली बार साल 2018 में रिलीज हुई 'जीरो' में नजर आए थे। अब अगले साल 2023 में एक साथ कई फिल्मों में जर आने वाले हैं। शाहरुख खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम लाइव किया और फैंस के जिज्ञासाओं को शांत किया।

शाहरुख खान का इंस्टाग्राम लाइव
शाहरुख खान शनिवार को इंस्टाग्राम पर लाइव आए और फैंस के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने अपनी फ्लॉप फिल्मों पर भी बात की। उनकी पिछली फिल्म 'जीरो' फ्लॉप साबित हुई थी। शाहरुख खान ने अपने फैंस के सवाल पर जवाब देते हुए कहा उनकी हर फिल्म ड्रीम प्रोजेक्ट के बराबर है। ऐसी कोई फिल्म नहीं जिसमें उन्होंने अपना बेस्ट नहीं दिया हो। वह हर फिल्म अपना बेस्ट मानकर चलते हैं। कुछ फिल्में ऐसी हैं जिन्हें उन्होंने दिल लगाकर किया लेकिन बदकिस्मती से वे फिल्में चल नहीं पाईं।

शाहरुख खान ने बताया कब आएगा 'पठान' का ट्रेलर
शाहरुख खान के इंस्टाग्राम लाइव के दौरान फैंस ने पूछा 'पठान' का ट्रेलर कब आ रहा है। इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया कि उनकी फिल्म ट्रेलर इस साल नवंबर या दिसंबर में आ सकता है। उन्होंने कहा कि फिल्म अगले साल रिलीज हो रही है और ज्यादातर फिल्मों के ट्रेलर फिल्म की रिलीज से कुछ समय पहले ही आता है तो ट्रेलर नवंबर या दिसंबर तक आ सकता है। इस तरह से शाहरुख खान ने अपने तमाम फैंस के सवालों के जवाब दिया।

शाहरुख खान की आने वाली फिल्में
शाहरु खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान', एटली कुमार की फिल्म 'जवान' और राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगे। शाहरुख खान की तीनों फिल्मों अगले साल 2023 में रिलीज होने वाली हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/xwSrHn3
https://ift.tt/DYq4QSi

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म