स्वरा भास्कर को मिली जान से मारने की धमकी, लेटर में लिखा- मर्यादा में रहो वरना...

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) अपनी एक्टिंग के साथ ही सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करने के लिए मशहूर हैं। वह आए दिन अपने ट्वीट और राजनीतिक टिप्पणी को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह कई बार अपने विचारों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाती हैं। हालांकि, इस पर उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। हाल ही में स्वरा भास्कर एक लेटर मिला है, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। ये लेटर उनके मुंबई के वर्सोवा स्थित घर पर भेजा गया है। इसके बाद स्वरा भास्कर ने शिकायत दर्ज कराई है। स्वरा भास्कर ने लेटर को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। वहीं, तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके समर्थन में आ गए हैं। बताते चलें कि जून की शुरुआत में सलमान खान को धमकी भरा लेटर मिला था।

स्वरा भास्कर ने दिखाया लेटर
स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटर को शेयर किया है। ये लेटर हाथ से हिंदी में लिखा गया है। इस लेटर में वीर सावरकर का अपमान करने पर स्वरा भास्कर को चेतावनी दी गई है। लेटर में कहा गया है कि वीर सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके साथ ही इसमें गालियों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। लेटर के आखिर में 'इस देश के नौजवान' के रूप में साइन किए गए थे। स्वरा भास्कर ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'देश के नौजवान तो खैर सड़कों पर नौकरी की मांग कर रहे हैं। पर एक प्रजाति महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी सब सहेगी, बस ऐतिहासिक सच और तथ्य नहीं सहेगी! इतना रोष पर नम्बर रेवारी में बैठे किसी चाचा का डाला है भाई ने!'

पुलिस ने दर्ज किया मामला
'पीटीआई' की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वरा भास्कर ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। एक ऑफिशियल ने बताया है 'शिकायत के आधार पर हमने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया है।'

स्वरा भास्कर की फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो स्वरा भास्कर फिल्म 'शीर कोरमा' और फिल्म 'जहां चार यार' में नजर आएंगी। फिल्म 'शीर कोरमा' में उनके साथ दिव्या दत्ता काम कर रही हैं। वहीं, फिल्म 'जहां चार यार' में उनके साथ शिखा तलसानिया, मेहर विज और पूजा चोपड़ा दिखाई देंगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/flPTHnm
https://ift.tt/dmA0Det

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म