एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण से साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर, मिला नया प्रोजेक्ट
Deepika Padukone Ranbir Kapoor: बॉलीवुड में कई जोड़ी बनती और कई बिगड़ जाती है, लेकिन कुछ ऐसी होती है जो सब पर अपनी छाप छोड़ जाती है। एक समय ऐसी ही जोड़ी थी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की। इन दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद किया करते थे। लेकिन इन दोनों की लव स्टोरी किसी खास मुकाम तक नहीं पहुंच पाई और दोनों अलग हो गए। इन दोनों के ब्रेकअप ने फैंस को हिला कर रख दिया था। किसी ने उम्मीद नहीं की थी ये दोनों अलग हो जाएंगे। इन दोनों के ब्रेकअप को लेकर हर जगह खूब चर्चा हुई थी। लेकिन अब दोनों से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो फैंस को काफी खुश कर सकती है।
साथ नजर आएंगे दोनों
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का जो फैंस साथ आने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए एक अच्छी खबर है। बताया जा रहा कि दोनों जल्द साथ नजर आ सकते है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक नए प्रोजेक्ट के लिए हां कर दी है। दोनों किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक टीवी ऐड में साथ नजर आने वाले है। इस विज्ञापन को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट करने वाले है। आपको बता दें कि ये एक कमर्शियल ऐड बेवरेज ब्रांड एंडोर्समेंट डील है। लेकिन चाहे जो हो जिन फैंस को इन दोनों को एकबार फिर साथ देखना था उनकी इच्छा पूरी हो जाएगी। रणबीर कपूर अपनी शादी के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ ऐड में नजर आने वाले है। अब देखना होगा दोनों क्या कमाल करते है। आपको बता दें कि हाल ही में ऐसी खबरें भी आईं थी कि दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' में कैमियो करती भी नजर आ सकती हैं।
इन फिल्मों में किया साथ काम
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पहली बार साथ नजर नहीं आ रहे है। इस ऐड से पहले कई बार दोनों को साथ देखा गया है। फिल्म ये जवानी है दिवानी से चर्चा में आई ये जोड़ी आखिर बार ये फिल्म तमाशा में नजर आई थी। आपको बता दें की रणबीर कपूर ने अभी हाल में आलिया भट्ट से शादी की है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/S4LCgFe
https://ift.tt/DYq4QSi
Comments
Post a Comment