ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी का हुआ निधन, 91 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
Hrithik Roshan Entertainment News: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, एक्टर की नानी और फिल्म मेकर जेओम प्रकाश की पत्नी पद्मा रानी ओम प्रकाश (Padma Rani Om Prakash) का निधन हो गया है। ऋतिक रोशन की नानी ने 91 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि वह बीते काफी समय से बेड पर ही थीं। वह करीब दो सालों से रोशन परिवार के साथ ही रह रही थीं और उनकी तबीयत भी कुछ समय से ठीक नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात के 3 बजे ऋतिक रोशन की दादी ने आखिरी सांसें लीं।
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की मम्मी पिंकी रोशन अक्सर पद्मा रानी के साथ फोटो शेयर करती नजर आती हैं। उन्होंने कुछ सप्ताह पहले पिंकी रोशन के साथ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अपनी मम्मी के साथ मदर्स डे मनाती नजर आई थीं। इस फोटो में जहां पद्मा रानी बेड पर थीं तो वहीं पिंकी रोशन उनके साथ केक काटने की कोशिश कर रही थीं।
पद्मा रानी (Padma Rani) के निधन को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स ने राकेश रोशन से भी बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने अपनी सासू मां के निधन की पुष्टि की। उन्होंने लीडिंग डेली से बात करते हुए कहा, "दुर्भाग्य से यह खबर सच है। ओम शांति।"
वहीं पद्मा रानी (Padma Rani) के पति जे ओम प्रकाश की बात करें तो उन्होंने साल अगस्त 2019 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी कई फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें सिनेमा की दुनिया में आज तक याद किया जाता है। उनकी बनाई फिल्मों में 'आई मिलन की बेला', 'आए दिन बहार के', 'आया सावन झूम के', 'आंखों आंखों में' और 'आखिर क्यों' शामिल हैं। पद्मा रानी की तरह जे ओम प्रकाश ने भी 93 वर्ष की उम्र में आखिरी सांसें ली थीं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/rRse8xS
https://ift.tt/JEIex16
Comments
Post a Comment