Shamshera Poster: 'शमशेरा' से Ranbir Kapoor का लुक हुआ लीक, खौफनाक डकैत का अवतार देख फैंस एक्साइटेड

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। बीते दिनों उनकी और श्रद्धा कपूर की फिल्म के शूटिंग का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा था। अब रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' का पोस्टर सामने आया है, जिसमें उनका लुक काफी खौफनाक लग रहा है। बताते चलें कि फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रणबीर कपूर का लुक
रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' का पोस्टर लीक होते ही उनका लुक देखने को मिल रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर बड़े बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर दिख रहे एक्सप्रेशन से कोई भी खौफ खा जाए। 'शमशेरा' में रणबीर का लुक देखकर फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। बताते चलें कि बीते दिनों मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था।

'शमशेरा' की स्टारकास्ट
करण मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर कपूर के अलावा संजय दत्त, वाणी कपूर, आशुतोष राणा, रोनित रॉय, सौरभ शुक्ला, त्रिधा चौधरी और आहाना कुमरा भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। बताया जा रहा है की फिल्म में रणबीर कपूर डकैत शमशेरा का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म 'शमशेरा' को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।

रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर फिल्म 'शमशेरा' के अलावा फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और लव रंजन की एक फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी इस साल 2022 में 9 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/UVwgCQN
https://ift.tt/6bn1oTk

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म