Salman Khan Film Shooting: 'द बुल' की शूटिंग के लिए तैयार सलमान खान, जानें कब से फ्लोर पर आएगी फिल्म

The Bull Shooting: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) फिल्म 'टाइगर 3' सिनेमाघरों में लगी है और फैंस को पसंद आ रही है। सलमान खान ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'द बुल' (The Bull) अनाउंसमेंट किया था। सलमान खान की इस फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी विष्णुवर्धन के पास है। वहीं, फिल्म को करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस करने वाला है। फिल्म को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें सलमान खान पैरामिलिट्री फोर्स ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले हैं। सलमान खान की फिल्म 'द बुल' को लेकर नया अपडेट आया है। दरअसल, फिल्म की शूटिंग को लेकर जानकारी सामने आई है।

फिल्म 'द बुल' की शूटिंग साल 2024 में होगी शुरू

'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म 'द बुल' की साल 2024 की फरवरी में शूटिंग शुरू करने की तैयारी है। रिपोर्ट में बताया गया कि सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस महत्वाकांक्षी एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए सलमान खान ने करण जौहर को कई डेट दी हैं। सलमान खान फरवरी से अगस्त तक इस फिल्म की शूटिंग करेंगे और उनकी बॉडी स्ट्रक्चर को बदलने की तैयारी काम शुरू हो चुका है। सलमान खान की इस फिल्म की ईद 2023 पर रिलीज करने की संभावना है। हालांकि, फिल्म के फ्लोर पर जाने के बाद ही फिल्म की रिलीज डेट तय की जाएगी। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम मुंबई में धर्मा प्रोडक्शन ऑफिस में चल रहा है और टीम जल्द ही सेट का काम शुरू कर देगी। पहले फिल्म की शूटिंग का साल 2023 में ही प्लान था लेकिन प्री-प्रोडक्शन में समय लगने के कारण शूटिंग को साल 2024 में फ्लोर पर ले जाने का फैसला किया गया। फिल्म 'द बुल' में सलमान खान अलग ही एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं जो पहले कभी उनकी फिल्म में नहीं देखा गया होगा। फिल्म में सलमान खान पैरामिलिट्री फोर्स ऑफिसर की भूमिका में होंगे। ये फिल्म इंडियन आर्मी के बैकग्राउंड पर बेस्ड और इसका उद्देशय उनके मिशन और वीरता के साथ न्याय करना है।

सलमान खान की फिल्म को लेकर उत्साहित फैंस

सलमान खान की इस फिल्म के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान खान और करण जौहर 25 साल बाद एक बार फिर साथ में आ रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान खान ने करण जौहर की साल 1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में काम किया था। इस फिल्म में सलमान खान ने कैमियो रोल किया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/iDgSIe3
https://ift.tt/Fu7q10C

Comments