Animal की तारीफ करने के चक्कर में ट्रोल हुईं Alia Bhatt, एक्ट्रेस का पोस्ट देख लोग बोले- 'थोड़ा दिमाग चला...'
Alia Bhatt Post: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म एनिमल (Animal) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। बीते दिन मेकर्स ने फिल्म एनिमल का ट्रेलर रिलीज किया था। इसमें रणबीर कपूर एक अलग किरदार में नजर आए। ट्रेलर को देखने के बाद ये पता चल गया है कि रणबीर कपूर ने इसमें शानदार एक्टिंग की हैं। वहीं बॉबी देओल इस मूवी में निगेटिव रोल में हैं। फिल्म एनिमल उनका रोल भी काफी जबरदस्त है। बता दें कि एनिमल के ट्रेलर पर बॉलीवुड के कई सितारों ने रिएक्ट किया हैं। इस बीच अब रणबीर कपूर की वाइफ और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) ने भी फिल्म एनिमल पर प्यार बरसाया है, लेकिन वो इस वजह से ट्रोल हो गई हैं।
आलिया भट्ट ने कही ये बात
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का ट्रेलर रिलीज होने की साथ ही हर तरफ ट्रेंड करने लगा था। फैंस समेत बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने एनिमल पर रिएक्ट किया था। इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट के जरिए आलिया ने रणबीर की फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा, सच में पूरा कैप्शन लिख नहीं सकती हूं। इस ट्रेलर को 7000वीं बार देखने में बहुत बिजी हूं। मेरा दिमाग चकरा गया है। मुझे यह फिल्म देखनी है। आप लोग भी इसे जरूर देखें। आप लोगों का भी सिर मेरी तरह ही चकरा जाएगा। सभी याद रखें 1 दिसंबर से सिनेमाघरों में अपनी उपस्थिति से आग लगानी है।' आलिया भट्ट के इस कैप्शन को पढ़ने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'मैडम थोड़ा सोच समझकर बोला करो।'
इस दिन रिलीज होगी एनिमल
बताते चलें कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल की फिल्म 1 दिसंबर पर रिलीज होने वाली है। लोगों का मानना है कि एनिमल बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई करने वाली है। वहीं इस दिन विक्की कौशल की सैम बहादुर भी रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर ये दोनों फिल्में टकराने वाली है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि रणबीर और विक्की में से कौन ये बाजी जीतता है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/cUyjgu1
https://ift.tt/ARSHsT0
Comments
Post a Comment