Ranbir Kapoor की फिल्म Animal के इवेंट में मंत्री Malla Reddy का विवादित बयान, बोले- 'हिंदुस्तान पर राज करेंगे'
Animal Pre Release Event: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी का लोगों के बीच अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर और बॉबी देओल (Bobby Deol) अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। बीते दिन मेकर्स ने फिल्म एनिमल का प्री रिलीज इवेंट रखा था, जिसमें बॉलीवुड और साउथ के कई बड़े स्टार्स नजर आए। इस लिस्ट में महेश बाबू (Mahesh Babu) से लेकर एसएस राजामौली (S. S. Rajamouli) तक के नाम शामिल है। इस इवेंट में तेलंगाना सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री मल्ला रेड्डी (Malla Reddy) भी मौजूद थे। उन्होंने इस समारोह में ऐसा कुछ कह दिया है कि सभी लोग दंग रह गए हैं।
मल्ला रेड्डी ने कही ये बात
एनिमल के इस इवेंट में सबसे पहलो तो महेश बाबू ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की। उन्होंने रणबीर को भारत का बेस्ट एक्टर बता दिया। इसके बाद स्टेज पर तेलंगाना सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री मल्ला रेड्डी आए। इस इवेंट में उन्होंने ऐसा बयान दिया कि अब काफी विवाद हो रहा है। उन्होंने कहा, 'रणबीर जी आपसे एक बात कहना चाहता हूं। अगले पांच साल में हम तेलुगु लोग पूरे भारत, बॉलीवुड और हॉलीवुड पर राज करने वाले हैं। आपको भी बहुत जल्द हैदराबाद शिफ्ट होना पड़ेगा। मुंबई अब पुराना हो गया है।'
यहां देखें वीडियो:
Minister #MallaReddy sparked controversy at the #AnimalPreReleaseEvent, making bold statements. He declared, 'Telugu people will lead India; you must move to Hyderabad in a year. Mumbai is outdated Hyderabad is the only city for India.' #Animal
— Anil Tiwari (@Anil_Kumar_ti) November 27, 2023
बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी रणबीर कपूर की एनिमल
बताते चलें कि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) 1 दिसंबर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मौजूद है। फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल एक दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे। मालूम हो कि 1 दिसंबर को ही विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर भी रिलीज होगी। अब बॉक्स ऑफिस पर सैम बहादुर और एनिमल के बीच जंग होने वाली है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/YHIoF78
https://ift.tt/w4hER3p
Comments
Post a Comment