Animal Trailer: जारी हुआ Ranbir Kapoor-Rashmika Mandanna की मूवी 'एनिमल' का धांसू ट्रेलर, खून-खराबे की है दास्तां

Ranbir Kapoor-Rashmika Mandanna's Animal Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की मूवी 'एनिमल' का धांसू ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस मूवी को मेकर्स 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज करने वाले हैं। इस मूवी की रिलीज के ठीक 8 दिन पहले निर्माताओं ने रणबीर कपूर स्टारर फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जो खून-खराबे से लैस एक बाप-बेटे की कहानी के ईर्दगिर्द घूमता है। फिल्म स्टार रणबीर कपूर इस फिल्म में जबरदस्त फॉर्म में दिखने वाले हैं। फिल्म में उनका लुक और उनके एक्शंस फैंस को दांतों तले उंगली चबाने के लिए मजबूर कर देने के लिए काफी हैं। साथ ही अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना ने भी ट्रेलर में अपनी अदायगी से दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।

फिल्म में अनिल कपूर ने रणबीर कपूर के स्ट्रिक्ट फादर का रोल प्ले किया है। जबकि, मेन विलेन के रोल में फिल्म स्टार बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में दिखाया गया बॉबी देओल का खतरनाक अंदाज उनके फैंस को भी हिला देने वाला है। एंटरटेनमेंट न्यूज में ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगा है। यहां देखें रिलीज हुआ निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की मूवी एनिमल का धांसू ट्रेलर।

रिलीज हुआ 'एनिमल' का धमाकेदार ट्रेलर

'अर्जुन रेड्डी' और 'कबीर सिंह' के बाद फिर धांसू अंदाज में लौटे संदीप रेड्डी वांगा

जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि फिल्म स्टार रणबीर कपूर की इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने फिल्म डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के करियर की ये तीसरी मूवी है। फिल्म का ट्रेलर ही इशारा दे रहा है कि ये उनकी लगातार तीसरी ब्लॉकबस्टर मूवी होगी। इस मूवी के साथ निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा अपने फिल्मी करियर की हैट्रिक लगाने वाले हैं। इससे पहले संदीप रेड्डी वांगा ने विजय देवरकोंडा के साथ तेलुगु ब्लॉकबस्टर मूवी 'अर्जुन रेड्डी' के साथ डेब्यू किया था। उनकी दूसरी मूवी बॉलीवुड फिल्म 'कबीर सिंह' थी। जो 'अर्जुन रेड्डी' की ही हिंदी रीमेक थी। जिसमें शाहिद कपूर लीड रोल में थे। साथ ही मूवी में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी भी नजर आई थीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी तीसरी फिल्म सिनेमाघरों पर कैसा प्रदर्शन करती है। फिलहाल इस फिल्म के हैवी एक्शन और वायलेंस से भरे सीन्स को देखते हुए सेंसर बोर्ड्स ने ए सर्टिफिकेट किया है। यानी फिल्म सिर्फ एडल्टस के लिए है। इस फिल्म को देखने के लिए आप कितने एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Advconh
https://ift.tt/4ESt0bd

Comments