Agastya Nanda की बर्थडे पार्टी में छाईं Suhana Khan, सेलिब्रेशन का वीडियो जमकर हुआ वायरल
Agastya Nanda Birthday Celebration Video: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) फिल्म अगस्त्य नंदा फिल्म 'द आर्चीज' को लेकर काफी चर्चा में है। इन सब के बीच आज आपना 23वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर अगस्त्य नंदा के साथ अपने दोस्त नजर आए। अगस्त्य नंदा के बर्थडे से जुड़े फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो और फोटोज में अगस्त्य नंदा फिल्म 'द आर्चीज' के साथ को-स्टार्स भी दिखाई दिए। इस वायरल हो रहे वीडियो में अगस्त्य नंदा केक काटते हुए दिखाई दिए।
अगस्त्य नंदा ने दोस्तों संग सेलिब्रेट किया बर्थडे
अगस्त्य नंदा फिल्म 'द आर्चीज' के साथ-साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेश के वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। 'द आर्चीज' स्टार अगस्त्य नंदा का बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। इस वीडियो में अगस्त्य नंदा के साथ-साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) और मिहिर आहूजा भी नजर आ रहे हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में अगस्त्य नंदा केक कट करते हुए नजर आए। अगस्त्य नंदा इस दौरान ब्लैक ड्रेस में दिखाई दिए, तो वहीं सुहाना खान ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ था। अगस्त्य नंदा के बर्थडे सेलिब्रेश की ये फोटोज और वीडियो मिहिर आहूजा अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। मिहिर आहूजा और अगस्त्य नंदा कई तस्वीरों में मस्ती करते हुए दिखाई दे दिए।
यहां देखें अगस्त्य नंदा के बर्थडे सेलिब्रेश के फोटोज-वीडियो
कब रिलीज होगी अगस्त्य नंदा की फिल्म
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा 'द आर्चीज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के वाले हैं। अगस्त्य नंदा पहली फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं, बल्कि सीधा ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 'द आर्चीज' फिल्म को आप 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्में अगस्त्य नंदा के साथ-साथ सुहाना खान, खुशी कपूर और मिहिर आहूजा समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। अगस्त्य नंदा के बर्थडे सेलिब्रेश के वीडियो और फोटोज को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/T1yb57D
https://ift.tt/Ol2yeEV
Comments
Post a Comment