Animal में गूंगा होगा बॉबी देओल का किरदार? संदीप रेड्डी वांगा ने कही ये बात
Animal Movie Bobby Deol Character: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) रिलीज होने को तैयार है। फिल्म 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद से फैंस रणबीर कपूर और बॉबी देओल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हर कोई रणबीर कपूर और बॉबी देओल के एक्शन सीन्स को देखने के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी बॉबी देओल फिल्म में एक गूंगे का किरदार निभाएंगे। अब इसी बीच फिल्म 'एनिमल' की रिलीज से पहले फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने एक बड़ा अपडेट दिया है। बॉबी देओल के किरदार के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है।
ऐसा होगा बॉबी देओल का किरदार
बॉबी देओल और रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। 'एनिमल' कल यानी 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल के खूंखार विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। इसी बीच बॉबी देओल के किरदार से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है। अभी हाल ही में कई रिपोटर्स में दावा किया जा रहा फिल्म में बॉबी देओल का किरदर गूंगा होगा, तो वहीं कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि बॉबी देओल फिल्म में रणबीर कपूर के सौतेले भाई बनने वाले हैं। अब इन सब पर संदीप रेड्डी वांगा का रिएक्शन सामने आया है। इस वीडियो में संदीप रेड्डी वांगा इन सभी दावों को गलत बताते हुए नजर आए। जिसके बाद इन सभी को अफवाहों को लेकर बातें बंद हो गई।
यहां देखें फिल्म 'एनिमल' का वीडियो
फिल्म पहले दिन मचाएगी धमाल
अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती हैं। 'एनिमल' एडवांस बुकिंग में जमकर कमाई करती नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'एनिमल' पहले दिन 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है। फिल्म 'एनिमल' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/dOASTj3
https://ift.tt/HqP23iQ
Comments
Post a Comment