Sam Bahadur में Vicky Kaushal की जगह इस एक्टर को लेना चाहती थीं Meghna Gulzar, इस वजह से नहीं बनी बात

Vicky Kaushal Was Not First Choice For Sam Bahadur: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) फिल्म 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। विक्की कौशल फिल्म की सीधी टक्कर रणबीर कपूर की एनिमल से होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से लोग विक्की कौशल की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की इस फिल्म के विक्की कौशल पहली पसंद नहीं थे। खबरों के मुताबिक मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) विक्की कौशल की जगह इस सुपरस्टार को 'सैम बहादुर' बनाना चाहती थी।

विक्की कौशल नहीं थे पहली पसंद

मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' एक बार फिर सुर्खियों में गई है। इस बार फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर चर्चा हो रही है। अभी हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'सैम बहादुर' में मेघना गुलजार एक्टर विक्की कौशल की जगह रणवीर सिंह को कास्ट करना चाहती थीं। जब मेघना गुलजार दीपिका पादुकोण संग फिल्म छपाक में कम रही थी, तब उन्होंने रणवीर सिंह को कास्ट करने का सोचा था। लेकिन अपनी 83, गली बॉय को लेकर इतने बिजी थे की वो मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' का नरेशन सुनने तक का टाइम नहीं था। जिसके बाद मेघना गुलजार बिना देर किए इस फिल्म में विक्की कौशल को कास्ट कर लिया था। अगर ऐसा नहीं होता तो विक्की कौशल की जगह रणवीर सिंह फिल्म में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते हुए नजर आते।

यहां देखें 'सैम बहादुर' फिल्म का वीडियो

फिल्म में नजर आएंगे ये स्टार्स

एटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री माने स्टार विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' अगले महीने यानी 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ-साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा अहम रोल में नजर आएंगी। विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/6l8EXz2
https://ift.tt/bweYI5t

Comments