Tiger 3 में Katrina Kaif का टॉवल सीन देख हक्के-बक्के रह गए थे Vicky Kaushal, कहा- 'मैं नहीं चाहता...'
Vicky Kaushal Interview: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसे देख लोग गदगद हो गए थे। सभी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं। विक्की कौशल अपनी फिल्म सैम बहादुर का जोरों शोरो से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में विक्की कौशल ने मीडिया से बातचीत की है, जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक खुलासे किए हैं। इस दौरान विक्की कौशल ने कटरीना कैफ ने टाइगर 3 में कटरीना कैफ के टॉवल सीन पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विक्की कौशल ने कही ये बात
बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल की मूवी सैम बहादुर का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में विक्की कौशल ने अपनी फिल्म और कटरीना कैफ के बारे में बातचीत की है। इसमें उन्होंने टाइगर 3 में कटरीना कैफ के एक्शन सीन्स पर भी अपनी राय दी है। विक्की कौशल ने कटरीना कैफ के टॉवल सीन को देखने के बाद कहा, 'मैं फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए गया था, और हम फिल्म देख रहे थे। जाहिर है जब सीन आया, सीन के बीच में मैंने उससे कहा, मुझे नहीं लगता मैं अब से तुम्हारे साथ बहस कर सकता।' इसके अलावा विक्की कौशल ने कटरीना कैफ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अपनी वाइफ पर गर्व है।
इस दिन रिलीज होगी विक्की कौशल की फिल्म
बताते चलें कि विक्की कौशल (Vicky Kauhal) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सैम बहादुर 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। उसी दिन रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी रिलीज होगी। ऐसे में सैम बहादुर और एनमिल की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर होने वाली है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई करती है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/jnPy3za
https://ift.tt/2VXgJa7
Comments
Post a Comment