Animal Review: रणबीर कपूर की एक्टिंग देख गदगद हुए फैंस, ओवरसीज शोज में मिला 'एनिमल' को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

Animal Movie Review: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज का फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार था। फिल्म की कहानी से लेकर कमाई तक सभी चीजे चर्चा में है। इन सब के बीच फिल्म 'एनिमल' को इंडिया से पहले विदेशों में फिल्म को रिलीज कर दिया गया है। जहां से फिल्म को जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। बॉबी देओल और अनिल कपूर की इस फिल्म को लेकर लोग ट्विटर पर रिएक्शन भी देते हुए नजर आए। तो चलिए जानते है लोग फिल्म को लेकर क्या बोलते हुए नजर आए।

'एनिमल' को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' विदेशो में रिलीज हो गई है। जिसके बाद फिल्म के रिव्यू सामने आने शुरू हो गए है। फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। किसी को बॉबी देओल की एक्टिंग पसंद आ रही है, तो कोई रणबीर कपूर के लुक की तारीफ करते हुए नहीं रूक रहा है। लोग फिल्म से जुड़े वीडियो भी ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं। फिल्म 'एनिमल' के पहले 15 मिनट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कई लोग डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा पर प्यार लुटाते हुए दिखाई दिए। रणबीर कपूर की 'एनिमल' को लोगों ने 3.5 से लेकर 5 स्टार तक दिए। तो वहीं कई यूजर्स फिल्म रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल की फिल्म की कमाई को लेकर बात भी करते नजर आए। तो चलिए देखते है कैसा है फिल्म का रिव्यू

400 करोड़ कमाएगी फिल्म

रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर की फिल्म को देखने के बाद एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा की, 'एनिमल' खाली इंडिया के बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये कमा लेगी। इसके अलावा बताया गया कि फिल्म 'एनिमल' पहले दिन कुल 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली है। फिल्म 'एनिमल' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Nre05M3
https://ift.tt/PUynx0z

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म