'टाइगर वर्सेज पठान' की रिलीज पर आया अपडेट, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी सलमान-शाहरुख की फिल्म

Tiger VS Pathaan Shooting And Release Update : सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' (Tiger VS Pathaan) को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली वाली इस फिल्म को लेकर काफी बज है। फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' को लेकर नई जानकारी सामने आई है। ये जानकारी फिल्म की शूटिंग और रिलीज से जुड़ी है। फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' का इंतजार कर रहे फैंस को थोड़ी निराशा होगी क्योंकि इसकी शूटिंग और रिलीज में देरी होने वाली है। आइए जानते हैं कि सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' की कब शूटिंग शुरू होगी और ये कब रिलीज होगी।

'टाइगर वर्सेज पठान' की मार्च से शुरू होनी थी शूटिंग

'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' की शूटिंग को डिले करने वाले हैं। पहले ये फिल्म मार्च 2024 से फ्लोर पर जाने वाली थी लेकिन आदित्य चोपड़ा ने फिर से स्क्रिप्ट पर फिर से काम करने और बेहतर कंटेंट देने का फैसला किया है। फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद एक बार अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर के पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा लेंगे फिर आदित्य चोपड़ा उनके साथ बैठेंगे और स्क्रिप्ट को बेहतर बनाने पर काम करेंगे। आदित्य चोपड़ा अपना पूरा ध्यान फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' की स्क्रिप्ट पर लगाना चाहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि टाइगर को उसके बेहतरीन रूप में दर्शकों के सामने फिर से पेश करना है। आदित्य चोपड़ा जानते हैं कि सलमान खान और शाहरुख खान के आमने-सामने को लेकर दर्शकों की उम्मीदें आसमान पर होंगी।

'टाइगर वर्सेज पठान' 2026 में हो सकती है रिलीज

शाहरुख खान ने हाल ही में आदित्य चोपड़ा के साथ बात की थी और 'टाइगर वर्सेज पठान' की स्क्रिप्ट में सुधार की संभावना को लेकर अपनी राय दी थी। शाहरुख खान ने वाईआरएफ यूनिवर्स को अपने दिल के करीब मानते हैं क्योंकि 'पठान' ने उनकी एक्शन इमेज को सबके सामने लाने में मदद की थी। शाहरुख खान ने आदित्य चोपड़ा से कहा कि वह उनके साथ खड़े हैं और जब भी स्क्रिप्ट पूरी होगी तो वह फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हैं। शाहरुख खान की तरह सलमान खान भी आदित्य चोपड़ा के साथ खड़े हैं। इस तरह से फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' अब साल 2025 में फ्लोर पर जाएगी और साल 2026 में इसे रिलीज किया जा सकता है। गौरतलब है कि सलमान खान फरवरी, 2024 से फिल्म 'द बुल' की शूटिंग शुरू करेंगे। वहीं, शाहरुख खान फिल्म 'द किंग' की शूटिंग जनवरी, 2024 से शुरू करेंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/DRI3zeF
https://ift.tt/6U7ZPht

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म