Animal की रिलीज से पहले Bobby Deol ने Ranbir Kapoor संग शेयर की तस्वीर, Sunny Deol ने दिया ये रिएक्शन

Bobby Deol Share Photo With Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के लिए साल 2023 काफी खास रहा है। एक बाद एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अब इसी को आगे बढ़ाने के लिए साल के अंत में रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' रिलीज होने जा रही है। फिल्म साल के अखरी यानी दिसंबर महीने में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म के रिलीज से पहले कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। फिल्म ट्रेलर रिलीज होने के बाद एडवांस बुकिंग में धमाल मचा रही है। इन सब के बीच बॉबी देओल ने एक खास तस्वरी शेयर की है। इस तस्वीर में बॉबी देओल के साथ-साथ रणबीर और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी नजर आ रहे हैं।

बॉबी देओल ने रणबीर कपूर संग शेयर की तस्वीर

फिल्म 'एनिमल' (Animal) एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसी बीच बॉबी देओल ने फिल्म की रिलीज से पहले एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक बॉबी देओल के साथ-साथ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बॉबी देओल ने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है और साथ ही साथ फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी है। बॉबी देओल की इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ स्टार भी कमेंट्स करते हुए नजर आए। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए दिल वाला इमोजी बनाकर खूब प्यार लुटाया है। आपको बता दें कि बॉबी देओल और रणबीर कपूर की ये फिल्म 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

यहां देखें वीडियो

फिल्म ने नजर आएंगे ये स्टार्स

फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के साथ-साथ और भी कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी अहम रोल में दिखाई देंगी। फिल्म 'एनिमल' को लेकर आपकी क्या राय है, क्या ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी या नहीं? कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/7mHauGO
https://ift.tt/Z5Q7DKl

Comments