Hrithik Roshan की Fighter की टीजर डेट आउट? मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन के लिए की खास प्लानिंग

Fighter Teaser Date : ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की फिल्म 'फाइटर' (Fighter) का जब से अनाउंसमेंट हुआ है तब से ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है। फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रियल एरियल एक्शन सीन दिखाए जाएंगे। अब इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में फिल्म 'फाइटर' के टीजर बताई गई है। इसके साथ ही फिल्म के प्रमोशन के लिए खास प्लानिंग की गई है। आइए जानते हैं कि पूरी खबर क्या है।

फिल्म 'फाइटर' के लिए मेकर्स ने की खास प्लानिंग

'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' का टीजर दिसंबर के पहले सप्ताह में रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया जाएगा जो करीब 50 दिन तक चलेगा। ऋतिक रोशन और फिल्म 'फाइटर' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद लोगों को दिखाई जाने वाली झलक को खास बनाना चाहते हैं जिसके लिए तैयारी चल रही है। इसके बाद समय-समय पर अलग-अलग कंटेट के जरिए फिल्म के रिलीज होने तक लोगों को झलक देखने को मिलती रहेंगी। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि फिल्म 'फाइटर' का प्रमोशन मुख्य तौर पर इसके म्यूजिक एल्बम पर केंद्रित होगा। फिल्म में हर तरहे के गाने होंगे जिसमें पार्टी सॉन्ग, रोमांटिक-इमोशनल सॉन्ग और देशभक्ति सॉन्ग शामिल हैं। इन गानों को एक-एक करके रिलीज किया जाएगा। दिसंबर और जनवरी में पड़ने वाले त्योहारों और पार्टी सीजन को ध्यान में रखते हुए इन गानों को रिलीज किए जाने की प्लानिंग है।

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'फाइटर'

ऋतिक रोशन की 'फाइटर' भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी। इससे पहले आसमान में फिल्माए जाने वाले सीन के लिए वीएफएक्स का सहारा लिया जाता रहा है। फिल्म 'फाइटर' में ये सीन रियल होंगे। हॉलीवुड की कई फिल्मों में एरियल एक्शन दिखाए गए हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबरॉय भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/UN9zIFD
https://ift.tt/ZxemuFU

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म