'सलमान को बहुत भाई-भाई करता है...', Gippy Grewal के बंगले पर फायरिंग की Lawrence Bishnoi गैंग ने ली जिम्मेदारी

Gippy Grewal Attack Case: कनाडा में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) के घर के बाहर हुई गोलाबारी से सनसनी मच गई थी। अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एक फेसबुक पोस्ट ने सनसनी मचा दी है। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग ने गिप्पी ग्रेवाल के घर के बाहर हुई गोलाबारी की जिम्मेदारी ली है। वहीं, इस फेसबुक पोस्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) का भी जिक्र किया है। फिलहाल, पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। आइए जानते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की फेसबुक पोस्ट में क्या लिखा है।

लॉरेंस विश्नोई गैंग की तरफ से किया गया पोस्ट

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फेसबुक पोस्ट में दावा करते हुए लिखा है, 'आज वैंकुवर में व्हाइट रोक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले की पर लॉरेंस विश्नोई ग्रुप ने फायरिंग करवाई है। सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता फिरता है। अपने उस भाई को बोल तुझे बचाए। तुझे जो वहम है कि दाउद तेरी मदद करेगा लेकिन कोई तुझे नहीं बचा सकता है हमसे। सिद्धू मूसेवाला के मरने पर तूने बहुत ओवरएक्टिंग की। तुझे पता था कि इसके कितने क्रिमिननल बंदों से संपर्क थे। जब तक विक्की मिद्दूखेड़ा जिंदा था, तू आगे पीछे लगा फिरता था। लेकिन सिद्धू का ज्यादा दुख हो गया तुझे। तू भी रडार पर आ गया है, अब तुझे पता चलेगा धक्का लगना किसे कहते हैं। ये ट्रेलर तूने देखा और अभी फिल्म रिलीज होनी बाकी है, तैयार रहे। किसी भी देश में रह लेना, मौत का वीजा नहीं लेना पड़ता है। जहां आने होती है, आ जाती है।'

गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए थे सलमान खान

साल 2022 के मई में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस विश्नोई का नाम भी सामने आया था। गौरतलब है कि गिप्पी ग्रेवाल की कॉमेडी फिल्म 'मौजा ही मौजा' आ रही है। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में सलमान खान भी शामिल हुए थे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/SQh9HBY
https://ift.tt/CO2Hy6F

Comments