Sam Bahadur: कटरीना कैफ ने विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' को दिए पूरे नंबर, कहा- 'याद रखे जाने वाली... '
Sam Bahadur: बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा फातिमा सना शेख और सान्या मलहोत्रा भी अहम किरदार निभा रहे हैं। विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड थे। अब फिल्म रिलीज होने के साथ ही ट्विटर की दुनिया में छा गई है। इस बीच विक्की कौशल की वाइफ कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने सैम बहादुर का रिव्यू किया है। इस मूवी को देखने के बाद कटरीना ने अपना रिएक्शन दिया है।
कटरीना कैफ ने कही ये बात
दरअसल, कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट किया है, जिसमें सैम बहादुर का पोस्टर दिखाई दे रहा है। इसे शेयर करते हुए कटरीना कैफ ने लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है। सैम बहादुर का रिव्यू करते हुए कटरीना ने लिखा, मेघना गुलजार..यह काफी क्लासिक मूवी है जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि हम दूसरे युग में चले गए हैं। आप उनकी कहानी को बताने का जुनून देख सकते हैं। और सैम क्या परफॉर्मेंस हैं। मैं हैरान हूं, आप बहुत इंस्पायरिंग हैं, अपने काम के प्रति आप बहुत सच्चे हो। आपको स्क्रीन पर इस अवतार में देख काफी गर्व महसूस कर रही हूं। मैंने आपको (विक्की कौशल) को इस फिल्म के लिए बदलते हुए देखा है।
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी सैम बहादुर
बताते चलें कि विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर रिलीज होने के साथ ही चर्चा का विषय बन गई है। अब लोग ये अनुमान लगा रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर सैम बहादुर कैसा परफॉर्म करने वाली है। कई मीडियो रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि पहले दिन यह मूवी काफी अच्छी कमाई करने वाली है। हालांकि आज ही रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी रिलीज हुई है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कौन सी मूवी ये बॉक्स ऑफिस का जंग जीतती है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/p2jT49B
https://ift.tt/MvQOjFS
Comments
Post a Comment