Randeep Hooda ने अनाउंस की अपनी वेडिंग डेट, गर्लफ्रेंड Lin Laishram से इस दिन शादी करेंगे एक्टर
Randeep Hooda And Lin Laishram Wedding Date : बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की शादी को लेकर काफी दिनों से खबरें आ रही थीं। अब रणदीप हुड्डा ने अपनी शादी की खबरों को कन्फर्म कर दिया है और उन्होंने शादी डेट का भी अनाउंसमेंट भी कर दिया है। रणदीप हुड्डा ने अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम (Lin Laishram) के साथ इसी महीने यानी नवंबर में शादी करने जा रहे हैं। रणदीप हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिन लैशराम के साथ शादी करने का अनाउंसमेंट किया है। आइए जानते हैं कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम कहां और किस डेट को सात फेरे लेने वाले हैं।
रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर दी शादी की जानकारी
रणदीप हुड्डा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में रणदीप हुड्डा ने अपनी वेडिंग डेट से लेकर वेन्यू और रिस्पेशन तक की जानकारी दी है। रणदीप हुड्डा ने जो कार्ड शेयर किया है उस पर लिखा है, 'जिस तरह महाभारत में अर्जुन ने मणिपुर की वॉरियर प्रिंसेस चित्रांगदा से शादी की थी। हम भी परिवार के आशीर्वाद से शादी करने जा रहे हैं। हमारी शादी मणिपुर के इम्फाल में 29 नवंबर को होगी। इसके बाद मुंबई में रिसेप्शन होगा। इस नए सफर पर बढ़ते हुए हमें आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।' रणदीप हुड्डा ने कैप्शन में में लिखा है, 'हमारे पास एक्साइटिंग न्यूज है।' रणदीप हुड्डा ने इस पोस्ट में अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम को भी टैग किया है।
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम काफी समय से कर रहे थे डेट
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी में बीते कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहते थे। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी लोग ही शामिल होंगे। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम अपनी शादी में मणिपुर के पारंपरिक कपड़े पहनेंगे। दोनों की शादी में मणिपुरी लोक गीत और स्थानीय पारंपरिक खाना मेहमानों को परोसा जाएगा।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ifR1Tkn
https://ift.tt/jyGi6SE
Comments
Post a Comment