Armaan Kohli के पिता और फिल्ममेकर Rajkumar Kohli का निधन, 93 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Rajkumar Kohli Death : बॉलीवुड इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, एक्टर अरमान कोहली (Armaan Kohli) के पिता और वेटरन फिल्ममेकर राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli) का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। राजकुमार कोहली ने 93 साल की उम्र में शुक्रवार को अंतिम सांस ली। खबरों में बताया जा रहा है कि राजकुमार कोहली शुक्रवार की सुबह जब देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आए तो दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। राजकुमार कोहली को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राजकुमार कोहली के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

राजुकमार कोहली का शुक्रवार की शाम को होगा अंतिम संस्कार

एंटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर राजुकमार कोहली के परिवार के एक सूत्र के मुताबिक, वह मुंबई के जुहू इलाके स्थिति अपने में शुक्रवार सुबह 8 बजे नहाने के लिए बाथरूम में गए लेकिन देर तक नहीं निकले। इसके बाद बेटे अरमान कोहली ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो पिता की हालत देख अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि राजकुमार कोहली का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। राजकुमार कोहली का अंतिम संस्कार शुक्रवार की शाम को किया जाएगा।

राजकुमार कोहली ने बनाईं कई बेहतरीन फिल्में

फिल्ममेकर राजुकमार कोहली ने पंजाबी एक्ट्रेस निशी के साथ शादी की थी। दोनों ने एक साथ फिल्म में काम किया और प्यार हो गया और इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। राजुकमार कोहली ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई हैं। राजकुमार कोहली की फिल्मों की लिस्ट में 'नागिन', 'जानी दुश्मन', 'जीने नहीं दूंगा', 'इंतकाम', 'बीवी नौकर का', 'बदले की आग' शामिल हैं। राजुकमार कुमार कोहली ने अपने बेटे अरमान कोहली को साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'विरोधी' से लॉन्च किया था। हालांकि, अरमान कोहली का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा है। अरमान कोहली रियलिटी शो 'बिग बॉस' का भी हिस्सा रहे हैं। अरमान कोहली ड्रग्स के मामले में जेल भी जा चुके हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Kj4e6X8
https://ift.tt/O60cdve

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म