Salman Khan की सुरक्षा में होगा इजाफा? Lawrence Bishnoi की ताजा धमकी के बाद एक्शन में आई मुंबई पुलिस
Salman Khan security: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ उनकी फिल्म टाइगर 3 हाल ही में रिलीज हुई है। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया है। इस मूवी को दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। वहीं दूसरी तरफ सलमान को आए दिन लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से धमकी मिल रही है। हाल ही में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित घर पर देर रात हमला किया गया था। उन्हें फेसबुक पर ये धमकी मिली थी कि वो सलमान के दोस्त है इसलिए उनपर हमला किया जाएगा। इस बीच अब मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई है।
सलमान खान की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
गिप्पी ग्रेवाल पर हमला होने के बाद अब मुंबई पुलिस ने सलमान खान (Salman Khan) की की सिक्योरिटी का रिव्यू किया। इसके अलावा पुलिस ने सलमान को इस धमकी के बारे में बताया गया। पुलिस उस फेसबुक पोस्ट का जांच कर रही है जिसमें सलमान खान को धमकी दी गई थी। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक पोस्ट किया गया था जिसमें गिप्पी ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसमें सलमान खान का भी जिक्र हुआ है। पोस्ट के मुताबिक, 'गिप्पी ग्रेवाल तुम सलमान को अपना भाई मानते हो इसलिए तुम्हारे साथ ऐसा हो रहा है। तुम्हें कोई बचाने नहीं आने वाला है। सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद भी तुमने बहुत ड्रामा किया था। तुम्हें पता नहीं था कि वो कैसा इंसान था और किन लोगों से उसके सबंध थे।' इसके अलावा भी इस पोस्ट में काफी कुछ लिखा हुआ था। बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो सलमान खान से बस एक दो बार ही मिले है। सलमान उनके दोस्त नहीं है।
टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने करीब 450 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। भाईजान की इस मूवी ने सभी का दिल जीत लिया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/lEp6bZX
https://ift.tt/KqQdAbn
Comments
Post a Comment