IFFI 2023 में Salman Khan ने मारी धांसू एंट्री, Farrey की टीम के साथ नजर आए भाईजान
Salman Khan Watch Farrey At IFFI 2023: बॉलीवुड के जाने-माने सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर 3 (Tiger 3)' को लेकर चर्चा में हैं। सलमान खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही हैं। सलमान खान की 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। इन सब के बीच सलमान खान का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म 'फर्रे' की कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान एकदम कूल अंदाज में नजर आए। सलमान खान का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।
IFFI 2023 में पहुंचे सलमान खान
सलमान खान सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में गए है। सलमान खान का अभी हाल ही में IFFI 2023 से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की 'फर्रे' की कास्ट के साथ फिल्म देखते हुए नजर आ रहे हैं। IFFI 2023 के दौरान अलीजेह अग्निहोत्री की 'फर्रे' को दिखाया जा रहा था। इस फिल्म को देखने के बाद लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ की। इस दौरान सलमान खान भी स्टार कास्ट को हौसला बढ़ाते हुए दिखाई दिए। सलमान खान क ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो को सलमान खान के फैंस जमकर शेयर करते हुए नजर आ रहे है। तो चलिए देखते है सलमान खान का ये वीडियो जिसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है।
यहां देखें सलमान खान का वीडियो
कब रिलीज होगी अलीजेह अग्निहोत्री की 'फर्रे'
गोवा में चल रहे IFFI 2023 से फिल्म के रिव्यू के सामने आने के बाद अब फैंस को फिल्म का इंतजर है। सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की लीड रोल वाली फिल्म 'फर्रे' 24 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। अलीजेह अग्निहोत्री इस फिल्म के साथ बॉलीवुड की दुनिया में अपने कदम रखने जा रही है। इस फिल्म में अलीजेह अग्निहोत्री के साथ-साथ जियान शॉ,साहिल मेहता, रोनित रॉय भी नजर आने वाले हैं। अलीजेह अग्निहोत्री की 'फर्रे को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Gw3inOo
https://ift.tt/mQEKcux
Comments
Post a Comment