Animal में Ranbir Kapoor और Rashmika Mandanna के इंटीमेट सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, इस हिंदी शब्द पर भी मचा बवाल
Animal Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म एनिमल (Animal) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म एनिमल का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। बता दें कि इस मूवी में रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर ने काफी किंसिंग सीन्स भी दिए हैं। इस बीच फिल्म एनिमल को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस मूवी पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है। आइए इस रपोर्ट में जानते है पूरी बात....
सेंसर बोर्ड ने 'एनिमल' पर चलाई कैंची
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) का क्रेज हर तरफ देखने को मिल रहा है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का प्री रिलीज इंवेंट रखा था। इस समारोह में साउथ के कई बड़े स्टार्स नजर आए थे। इस बीच एनिमल को लेकर एक खबर वायरल होने लगी है। सेंसर बोर्ड ने 'एनिमल' को A सर्टिफिकेट देने के साथ-साथ कुछ सीन्स हटाने को कहा है। सेंसर बोर्ड ने रणबीर-रश्मिका के क्लोज-अप किसिंग सीन समेत कुछ डायलॉग बदलवाए है। हिंदी के कुछ शब्द को भी सेंसर बोर्ड ने बदलने की मांग की है। मालूम हो कि फिल्म में ऐसे काफी सीन्स है जो कि बेहद हिंसक है इसलिए एनिमल को को 18 साल की उम्र से कम के लोग नहीं देख पाएंगे।
इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल
बताते चलें कि रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल (Animal) 1 दिसंबर को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। इस मूवी के लिए साउथ से लेकर नॉर्थ बेल्ट तक के लोग एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल निगेटिव रोल में है। मूवी में उनका लुक बेहद खतरनाक है। फैंस रणबीर कपूर और बॉबी देओल को साथ देखने के लिए बेताब है। लोगों का मानना है कि एनिमल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/X9IDHgM
https://ift.tt/udOBnje
Comments
Post a Comment