Tiger 3 के हिट होने पर खुशी में झूमे Sunny Deol, Salman Khan संग फोटो शेयर कर बोले- 'जीत गए'

Sunny Deol Share Photos With Salman Khan After Tiger 3 Hit: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की 'टाइगर 3' (Tiger 3) ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अभी हाल ही में फिल्म की सक्सेस पर एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन भी किया गया था। इसके बाद फिल्म की स्टार कास्ट को फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी बधाई देते हुए नजर आए। इसी कड़ी में 'गदर 2 (Gadar 2)' सनी देओल (Sunny Deol) ने भी सलमान खान को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर के बधाई दी है।

सनी देओल ने दी सलमान खान को बधाई

सलमान खान, इमरान हाशामी और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रखा है। फिल्म ने कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर चुकी है। फिल्म के हिट होने के बाद सनी देओल ने 'टाइगर 3' स्टार सलमान खान के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है 'जीत गए'। सनी देओल और सलमान खान की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। एक्टर द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। कोई सलमान खान की तारीफ करता दिखा, तो किसी को सनी देओल का लुक काफी पसंद आया। तो चलिए अब बिना देर किए देखते है सनी देओल और सलमान खान की ये वायरल फोटो।

'टाइगर 3' ने अब तक किया इतना कलेक्शन

फिल्म 'टाइगर 3' को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो गए है। अब तक के कमाई के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उनके अनुसार 'टाइगर 3' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। तो वही फिल्म ने विदेशों में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। सलमान खान और सनी देओल की इस तस्वीर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/iCf21Ft
https://ift.tt/vapR7ki

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म