Vicky Kaushal को याद आए Sam Bahadur की शूटिंग के दिन, एक्टर ने शेयर किया IMA कैडेट्स के साथ का वीडियो

Sam Bahadur Shooting BTS Video : बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। विक्की कौशल आए दिन कहीं ना कहीं अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नजर आते हैं। विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ की बायोपिक है। इस फिल्म में विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ के रोल में नजर आएंगे। जब इस फिल्म का ट्रेलर आया था तब विक्की कौशल की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। अब विक्की कौशल ने फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग के दिनों को याद किया है और एक वीडियो शेयर किया है।

विक्की कौशल ने शेयर किया वीडियो

विक्की कौशल ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह इंडियन मिलिट्री एकेडमी में कैडेट्स के साथ पुशअप्स करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सभी में काफी जोश नजर आ रहा है। एटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा है, 'फिल्म के महत्वपूर्ण सीन के लिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी में कैडेट्स के साथ शूटिंग की। कैडेट्स ने कहा कि वे अपनी प्रैक्टिंस 10 पुशअप्स के साथ खत्म करेंगे इसलिए मेरे लिए भी ये जरूरी हो गया। चाहे हम शूटिंग के आखिर में कितने भी थके हों लेकिन पैकअप सिर्फ तभी होगा जब मैं उनके साथ 10 पुषअप्स कर लूंगा। इंडियन मिलिट्री एकेडमी में ऐसे उत्साही लड़के। सबसे अनुशासित और प्रेरणादायक स्थानों से एक जहां मैं गया हूं।'

'सैम बहादुर' का 'एनिमल' से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'सैम बहादुर' का डायरेक्शन मेघना गुलजार ने किया है। 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'सैम बहादुर' में विक्की कौशल यानी फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पत्नी के रोल में सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी। वहीं, फातिम सना शेख भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में दिखाई देंगी। विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' से टकराएगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/yDBGoUC
https://ift.tt/dX0J1EP

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म