ऑस्कर की रेस में शामिल हुई Vikrant Massey की 12th Fail, एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

'12th Fail' submitted for Oscars 2024: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म '12th फेल' (12th Fail) रिलीज होने के बाद से ही काफी चर्चा में बनी हुई है। पहले लोगों को फिल्म की कहानी ने काफी हैरान किया, इसके बाद '12th फेल' की कमाई देखने के बाद लोगों की आंखें खुली रह गईं। फिल्म को रिलीज अब लगभग एक महीना हो गया है, विक्रांत मैसी की फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। लेकिन अब इन सब के बीच फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

ऑस्कर्स अवॉर्ड्स के लिए भेजी गई '12th फेल'

विक्रांत मैसी की फिल्म '12th फेल' सोशल मीडिया पर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। अभी हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद फैंस गदगद हो जाएंगे। विक्रांत मैसी की फिल्म '12th फेल' को 96वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया है। इसका खुलासा अभी हाल ही में एक इवेंट में विक्रांत मैसी ने खुद किया है। विक्रांत मैसी इवेंट के दौरान फिल्म को लेकर कई बातें करते हुए नजर आए, उसी बीच एक्टर ने फैंस को ये खुशखबरी सुनाई। विक्रांत मैसी के इस खुलासे के बाद लोग काफी खुश नजर आए। विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित '12th फेल' को ऑस्कर्स अवॉर्ड्स के लिए भेजे जाने की खबर के बाद इसको लेकर ट्विटर पर खूब बातें हो रही हैं। फिल्म के स्टार्स और मेकर्स को फैंस बधाई देते हुए दिखाई दिए।

यहां देखें वीडियो

'12th फेल' ने अब तक किया इतना कलेक्शन

विक्रांत मैसी की फिल्म को रिलीज हुए एक महीने का समय हो गया है। फिल्म ने अब भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कमाई 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। खबरों के अनुसार कम बजट में बनी इस फिल्म ने मेकर्स को लगभग 25 करोड़ रुपये का मुनाफा करवा दिया है। विक्रांत मैसी की फिल्म '12th फेल' को ऑस्कर्स अवॉर्ड्स के लिए भेजे जाने पर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/PfpT9gy
https://ift.tt/xa0PJ93

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म