Dunki Trailer: शाहरुख खान की 'डंकी' का ट्रेलर इस डेट को होगा रिलीज! फैंस हुए एक्साइटेड

Dunki Trailer Release Date : बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh khan) साल 2023 में अपनी दो फिल्मों 'पठान' और 'जवान' से बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर चुके हैं। शाहरुख खान अब साल 2023 की अपनी तीसरी फिल्म 'डंकी' (Dunki) के लिए बिल्कुल तैयार हैं। फिल्म डंकी 21 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने शाहरुख खान की इस फिल्म का टीजर और पहला गाना रिलीज कर दिया गया है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब फैंस शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट आने का दावा किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' के ट्रेलर की रिलीज डेट क्या है।

फिल्म 'डंकी' का ट्रेलर 7 दिसंबर को होगा रिलीज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 7 दिसंबर को रिलीज हो सकता है। मेकर्स फिल्म 'डंकी' की रिलीज से दो सप्ताह पहले ट्रेलर को रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म जवान सितंबर में रिलीज हुई थी और मेकर्स ने इस तरह से ट्रेलर रिलीज किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। गौरतलब है कि मुंबई में शाहरुख खान के डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए थे। फिर फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी डबिंग स्टूडियो के बाहर नजर आए। इसके बाद फिल्म 'डंकी' के ट्रेलर के रिलीज की खबर सामने आई हैं।

फिल्म 'डंकी' की स्टारकास्ट

राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनने वाली शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। शाहरुख खान की साल 2023 में दो फिल्में 'पठान' और 'जवान' रिलीज हुई हैं। शाहरुख खान की इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। अब शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/xq73yMc
https://ift.tt/bHX4w56

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म