IFFI 2023: Rajkumar Santoshi की बातें सुन नम हो गईं Sunny Deol की आंखें, वीडियो देखे इमोशनल हुए फैंस
Sunny Deol Cried: बॉलीवुड स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में सनी देओल की फिल्म गदर 2 रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया कि सभी लोग दंग रह गए। गदर 2 ने सिर्फी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ की कमाई की थी। इस बीच सनी देओल को लेकर एक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने सनी देओल के बारे में कुछ ऐसा कहा दिया कि वो सबके सामने रोने लगे।
इस वजह से भावुक हो गए सनी देओल
दरअसल, गोवा में हो रहे IFFI 2023 में सनी देओल ने मीडिया से बातचीत की है। इस दौरान सनी देओल ने अपने करियर के बारे में बताया। सनी ने कहा कि फिल्म गदर के हिट होने के बाद सनी देओल को काफी संघर्ष करना पड़ा था।इस फिल्म के सक्सेस के बाद उन्हें कोई भी अच्छी फिल्में या स्क्रिप्ट्स नहीं मिल रही थीं। इस बीच सनी देओल भावुक हो गए स्टेज पर रोने लगे। इसपर वहां मौजूद बॉलीवुड डायरेक्टर राजकुमार संतोषी कहते हैं, 'इंडस्ट्री ने सनी देओल के टैलेंट के साथ न्याय नहीं किया, लेकिन भगवान ने किया।' राजकुमार की ये बात सुन सनी देओल और भी ज्यादा भावुक हो जाते हैं।
यहां देखें वीडियो:
सनी देओल की फिल्में
बॉलीवुड स्टार सनी देओल (Sunny Deol) ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया हैं। इस लिस्ट में गदर से लेकर दामिनी तक के नाम शामिल हैं। लेकिन बीच में उनकी फिल्में फ्लॉप साबित होने लगी। लेकिन सालों बाद गदर 2 ने ऐसा गर्दा उड़ाया कि सभी की बोलती बंद हो गई। सनी देओल की फिल्म गदर 2 को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि अनिल शर्मा ने सनी देओल की जिंदगी बदल दी। रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल जल्द ही बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/yVRd05k
https://ift.tt/GcxYlSn
Comments
Post a Comment