Shah Rukh Khan की Dunki की Mukesh Chhabra ने की जमकर तारीफ, कहा- 3 Idiots के 100 गुना बेहतर है'
Mukesh Chhabra on Dunki: राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनने वाली सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'डंकी' (Dunki) रिलीज से पहले काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में फिल्म 'डंकी' का नया गाना रिलीज हुआ है। 'लुट पुट गया' गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कुछ ऐसा बोला दिया, जिसके बाद फिल्म को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। तो चलिए जानते है मुकेश छाबड़ा ने फिल्म को लेकर क्या बोला है।
मुकेश छाबड़ा ने 'डंकी' को लेकर कही ये बात
एंटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री के फेमस स्टार शाहरुख खान और तापसी पन्नू की फ्रेश जोड़ी के साथ राजकुमार हिरानी अपनी नई डंकी को फैंस के बीच जल्द लाने वाले हैं। ये फिल्म रिलीज से पहले काफी सुर्खियों में है। अभी हाल हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने शाहरुख खान की फिलम डंकी को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स मुकेश छाबड़ा राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को लोग सालों तक याद रखने वाले हैं। अगर आपको आमिर खान की '3 इडियट्स' फिल्म पसंद आई थी, तो 'डंकी' उस से 100 गुना ज्यादा बेहतर है। मैंने जब-जब स्क्रिप्ट पढ़ी उतनी बार में रोया हूं।' इसके आगे उन्होंने कहा कि शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ देगी। इस फिल्म को हर सीन को आप दिल से फिल करेंगे।'
यहां देखें 'डंकी' का वीडियो
पहली बार साथ काम कर रहे हैं शाहरुख खान-राजकुमार हिरानी
राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के उन डायरेक्टर्स में से एक है, जिनकी फिल्में आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा जाती है। आमिर खान, संजय दत्त और रणबीर कपूर के बाद राजकुमार हिरानी शाहरुख खान साथ डंकी में काम करने वाले है। 'डंकी' राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की पहली फिल्म होने वाली है। इस फिल्म मेंं शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। मुकेश छाबड़ा के रिएक्शन को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/CZqMPH7
https://ift.tt/pwgdZS8
Comments
Post a Comment