Ileana D'cruz से फैंस ने पूछा 'अकेले कैसे बेबी को संभाल रही हो', एक्ट्रेस ने एक फोटो से कर दी बोलती बंद

Ileana D'Cruz Shared Photos Of Her Baby Father: इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, जो एक बेटे की मां बन गई हैं। इलियाना डिक्रूज ने इसी साल अगस्त में अपने क्यूट बेबी की फोटो शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी थी, जिसके बाद से ही हर कोई एक्ट्रेस से उनके पार्टनर के बारे में पूछता दिखा है और इलियाना ने फैंस के इन सवालों को जवाब भी दिया है। इलियाना ने काफी लंबे वक्त तक ऑस्ट्रेलियन ब्वॉयफ्रेंड एंड्रयू नीबोन को डेट किया, जिसके बाद दोनों ने इसी साल शादी रचाई। वहीं, अब एक फैन ने भी इलियाना से उनके पति और बेबी के पिता के बारे में पूछा, जिसका जवाब एक्ट्रेस ने एक फोटो से दे दिया।

इलियाना डिक्रूज ने पति संग शेयर की फोटो

दरअसल, इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फैंस से खास बातचीत की। एक्ट्रेस से फैंस ने कई तरह के अलग-अलग सवाल किए। इसी दौरान एक फैन ने इलियाना से उनके पार्टनर के बारे में पूछते हुए एक सवाल किया। इलियाना से पूछा गया कि वह अकेले अपने बेबी का ध्यान कैसे रखती हैं? इस सवाल का जवाब इलियाना ने अपने पति एंड्रयू नीबोन के साथ एक फोटो शेयर की। इस फोटो में इलियाना और एंड्रयू नीबोन एक दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। इस फोटो के साथ इलियाना ने लिखा, 'मैं नहीं हूं...' इस पोस्ट के जरिए इलियाना ने बताया है कि वह सिंगल नहीं हैं और अपने पति के साथ मिलकर अपने बेबी का ध्यान रख रही हैं। इस दौरान एक फैन ने यह भी पूछा, 'क्या उनकी प्रेग्नेंसी में उनकी मां उनके साथ रही थीं?' इस पर एक्ट्रेस ने अपनी मां संग एक फोटो शेयर की और बताया था कि उनकी मां उनकी प्रेग्नेंसी के पूरे प्रोसेस में साथ रही थीं।

कब की इलियाना ने शादी

बता दें कि एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने माइकल डोलन से 13 मई 2023 को शादी की थी। एक्ट्रेस ने माइकल से अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज सुनने के चार हफ्तों के अंदर ही शादी कर ली थी, जिसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया। शादी के कुछ समय बाद ही इलियाना ने अपने पति का चेहरा दुनिया को दिखाया था। एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा गया है, जिसका पूरा चेहरा इलियाना ने काफी कम ही दिखाया है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/b80c7Wz
https://ift.tt/RywsbJ1

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म