कैनेडियन सिंगर Shubhneet Singh की एक इंस्टा पोस्ट से मचा बवाल, Virat Kohli ने भी किया अनफॉलो

Protest Against Punjabi Singer Shubh India Tour: फेमस पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह उर्फ शुभ (Punjabi singer Shubh) का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। शुभ जल्द ही मुंबई में एक शो करने वाले थे। उनका ये शो इसी महीने के लास्ट में होना था, लेकिन शो शुरू होने से पहले विवाद हो गया है। शुभ का इंडिया में जमकर विरोध हो रहा है। 'Cheaques' और 'Elevated' जैसे गानों से नाम कमाने वाले सिंगर का ये विरोध उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हो रहा है। जो उन्होंने कुछ समय पहले की थी। आगामी कॉन्सर्ट को लेकर हो रहे इस विवाद के बाद अब प्रयोजक भी इस इवेंट से अपने हाथ खींच रहे हैं। साथ ही साथ खबर है कि विराट कोहली ने उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।

इसलिए हो रहा है विरोध

कनाडा बेस्ड पंजाबी सिंगर शुभ का उनकी एक सोशल मीडिया को लेकर इंडिया में जमकर विरोध किया जा रहा है। इस सोशल मीडिया पोस्ट में सिंगर ने इंडिया के मैप से पंजाब और जम्मू-कश्मीर को हटते हुए दिखाया था। इतना ही नहीं सिंगर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने खालिस्तान की मांग को समर्थन देने के भी आरोप लगाए हैं। खबरों के मुताबिक सिंगर के विवादित पोस्ट के बाद भाजयुमो ने शो के पोस्टर फाड़ दिए है और साथ ही साथ कहा है कि वो सिंगर को मुंबई में नहीं गाने देंगे। इस विरोध के बाद अब शो विवादों में गया है। खबरों के मुताबिक इंडिया में कार्यक्रम की प्रयोजक करने वाली कंपनी बोट ने इस इवेंट से अपने हाथ खींच लिए है। जानकारी के लिए बता दें की शुभ 23 से 25 के बीच मुंबई में शो करने वाले थे। साथ ही साथ खबर आ रही है कि इस विवाद के बाद सिंगर को विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।

कहां-कहां होने है शो

सिंगर शुभ के मुंबई के अलावा इंडिया के कई और राज्य में भी शोज होने हैं। कॉर्डीलिया क्रूज द्वारा आयोजित इस इवेंट के लिए शुभ मुंबई के साथ-साथ बेंगलुरु, दिल्ली और हैदराबाद में भी शो करने वाले थे। अब देखना होगा इस विवाद के बाद पंजाबी सिंगर शुभ के इंडिया में होने वाले ये शोज हो पाएंगे या नहीं। पंजाबी सिंगर शुभ को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/tWKc85z
https://ift.tt/J4NQtB7

Comments