Singham 3 में विलेन बनेगा ये बॉलीवुड एक्टर, Ajay Devgn से होगी जोरदार टक्कर!
Singham 3 New Update : बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फ्रेंचाइजी फिल्म 'सिंघम' को खूब पसंद किया गया। फिल्म के दोनों पार्ट को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। अब अजय देवगन की इस फिल्म के तीसरे पार्ट यानी 'सिंघम 3' (Singham 3) का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म 'सिंघम 3' की जब से घोषणा हुई तब से फैंस काफी उत्साहित हैं। अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम 3' अगले साल यानी 2024 में रिलीज होगी। इसी बीच फिल्म 'सिंघम 3' को लेकर बड़ा अपडेट आया है। आइए जानते हैं कि फिल्म को लेकर क्या नई जानकारी सामने आई है।
फिल्म 'सिंघम 3' में अर्जुन कपूर की एंट्री की खबर
अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' और 'सिंघम 2' ने लोगों ने खूब एंटरटेन किया है। फिल्म 'सिंघम 3' की काफी डिमांड हुई और मेकर्स ने फाइनली इस फिल्म को लाने का प्लान किया। फिल्म 'सिंघम 3' की जैसे ही घोषणा हुई थी फैंस का एक्साइटमेंट डबल हो गया था। अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम 3' अगले साल 2024 में अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'सिंघम 3' को लेकर नया अपडेट आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'सिंघम 3' में अर्जुन कपूर विलेन के तौर पर नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म 'सिंघम 3' में अर्जुन कपूर की एंट्री को रोहित शेट्टी और उनकी टीम ने सीक्रेट रखा है। कथित तौर पर अर्जुन कपूर ने फिल्म 'सिंघम 3' के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
'पुष्पा 2' से टकराएगी 'सिंघम 3'
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' साल 2011 में और फिल्म 'सिंघम 2' 2014 में रिलीज हुई थी। अब फिल्म 'सिंघम 3' साल 2024 के अगस्त में रिलीज होगी। अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम 3' बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' से टकराएगी। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ब्लॉकबस्टर रही थी और अब इसका दूसरा पार्ट 'पुष्पा 2' आ रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन या अल्लू अर्जुन का जलवा चलेगा।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/uirkwzh
https://ift.tt/fVjUvqH
Comments
Post a Comment