होने वाली दुल्हन Parineeti Chopra को एयरपोर्ट लेने पहुंचे Raghav Chadha, वीडियो पर फैंस ने उड़ेला प्यार
Raghav Chadha spotted at airport to receive Parineeti Chopra: बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा जल्दी ही शादी रचाने वाले हैं। दोनों सितारे इसी महीने 24 सिंतबर के दिन शादी रचाने वाले हैं। जबकि, शादी के फंग्शन कथित तौर पर 17 सितंबर से ही शुरू हो जाने वाले हैं। इन खबरों के बीच अदाकारा परिणीति चोपड़ा अपने मंगेतर राघव चड्ढा के पास दिल्ली पहुंच गई हैं। अदाकारा परिणीति चोपड़ा की मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए निकलने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छाने लगी थीं। अब अदाकारा जैसे ही दिल्ली पहुंची। उन्हें वहां लेने होने वाले दूल्हे मियां राघव चड्ढा एयरपोर्ट पर पहुंचे।
दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान दोनों सितारे मैचिंग आउटफिट्स में दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर आते हुए दिखे थे। जिसके बाद लोग उनकी फैशन च्वाइस पर भी जमकर कमेंट्स करते दिखे। इस बीच फिल्म स्टार परिणीति चोपड़ा और उनके मंगेतर राघव चड्ढा की दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए ये तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगे। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का ये प्यारा वीडियो आप यहां देख सकते हैं।
परिणीति चोपड़ा को लेने दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे राघव चड्ढा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पर लुटाया फैंस ने प्यार
दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने बिजी शिड्यूल से वक्त निकालकर होने वाले दुल्हन को लेने पहुंचे आप नेता और सांसद राघव चड्ढा के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इन दोनों सितारों के इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर अपना प्यार लुटाते दिखे। साथ ही दोनों सितारों का एयरपोर्ट पर मैचिंग आउटफिट भी फैंस का दिल जीत ले गया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अगर लड़की चाह ले तो वो राजनेता को भी मैचिंग आउटफिट पहनवा सकती है।' तो वहीं, एक यूजर ने कमेंट कर दोनों की जोड़ी को परफेक्ट बताया है।
इन फिल्मों में बिजी हैं परिणीति चोपड़ा
बता दें कि फिल्म स्टार परिणीति चोपड़ा जल्दी ही सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ मूवी 'मिशन रानीगंज' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का धांसू टीजर पहले ही जारी हो चुका है। इसके साथ ही फिल्म का इन दिनों जमकर प्रमोशन किया जा रहा है। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर ये मूवी इसी साल 6 अक्टूबर को रिलीज होगी। इधर, इस मूवी के अलावा अदाकारा परिणीति चोपड़ा फिल्म 'चमकीला' में भी नजर आएंगी। इस मूवी में एक्ट्रेस पंजाबी सिंगर और मशहूर एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। तो क्या आप अदाकारा की इन अपकमिंग मूवीज को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/HhWdUis
https://ift.tt/xrZUiMN
Comments
Post a Comment