Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: सात जन्मों के बंधन में बंधे परिणीति-राघव, धूमधाम से हुई शादी

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड स्टार कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। इस स्टार कपल की ग्रैंड इंडियन पंजाबी वेडिंग राजस्थान के उदयपुर में हुई। जहां फिल्म स्टार परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने विधि-विधान के साथ एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बना लिया। दोनों की शादी धूमधाम से करीबी रिश्तेदारों और मेहमानों के बीच में हुई। अभी तक इस स्टार कपल की शादी की तस्वीरें सामने नहीं आ पाई हैं। हालांकि खबर है कि दोनों की शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी हैं। खबर लिखे जाने के वक्त पर दुल्हन की विदाई की रस्म अदा की जा रही है। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ भी चुकी हैं। इन तस्वीरों में उदयपुर स्थित वेन्यू रोशनी से सराबोर हो चुका है। किसी भी वक्त दोनों सितारों की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ जाएंगी।

शाम 4 बजे परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने लिए थे फेरे

मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म स्टार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में आज सुबह से ही शुरू हो गई थीं। दिन के करीब 3.30 बजे जयमाला सेरेमनी हुई थी। जबकि, फेरों की रस्म शाम के 4 बजे हुई। जहां दोनों सितारों ने अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे संग फेरे लिए हैं। फेरों के बाद फिल्म स्टार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने फेरों के बाद ब्राइडल फोटोशूट करवाया। जिसके बाद अदाकारा की विदाई की रस्में शुरू हुईं। परिणीति चोपड़ा की विदाई शाम 6.30 बजे रखी गई है। इसके बाद शाम के 8.30 बजे ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाना है।

ये सितारे बने थे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में मेहमान

फिल्म स्टार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे थे। जबकि, क्रिकेटर हरभजन सिंह, सानिया मिर्जा और फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में पहुंचे थे। हालांकि इस शादी में अदाकारा परिणीति चोपड़ा की कजिन प्रियंका चोपड़ा नहीं पहुंच पाई हैं। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। जिसमें वो अपनी छोटी बहन को उनकी जिंदगी के सबसे बड़े दिन के लिए बधाई देती दिखी थीं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/BFGeoy4
https://ift.tt/NRV6g5f

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म