Janhvi Kapoor ने गणपति विसर्जन में रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग की मस्ती, जमकर किया डांस

Janhvi Kapoor Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में नजर आई थी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों ने मिलाजुला रिस्पॉन्स दिया था। इस बीच जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में जाह्नवी कपूर, अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही हैं। आइए नजर डालते हैं इस क्लिप पर...

जाह्नवी कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग किया डांस

अंबानी परिवार ने हाल ही में गणपति बप्पा का विसर्जन किया। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। वहीं जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान जाह्नवी कपूर के चेहरे पर गुलाल लगा हुआ है और उनपे फूलों की बारिश हो रही है। इसमें जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया खुशी से झूमते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि जाह्नवी और शिखर अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में जाह्नवी और शिखर तिरुमाला मंदिर पहुंचे थे। इससे पहले दोनों अंनत अंबानी और राधिका स्पॉट हुए थे।

इन फिल्मों में नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

बताते चलें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का नाम अबतक कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। कहा जाता है कि जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि कुछ समय बाद ही दोनों के रास्ते अलग हो गए। मालूम हो कि जाह्नवी कपूर जल्द ही 'मिस्टर और मिसेस माही' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ राजकुमार राव भी दिखाई देने वाले हैं। वहीं जाह्नवी कपूर अब साउथ इंडस्ट्री में भी अपना जलवा बिखेरने वाली हैं। वो जल्द ही जूनियर एनटीआर फिल्म 'देवारा' में नजर आएंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/lRGP6OQ
https://ift.tt/4pmQjYH

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म