Jawan में Nayanthara को कम स्क्रीन टाइम मिलने का Shah Rukh Khan को हुआ दुख, बोले- दुर्भाग्य से...
Shah Rukh Khan Reaction On Nayanthara Screen Timing: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर धुआं उठा रही है। इस फिल्म ने कमाई के कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और हर रोज एक नया रिकॉर्ड बना रही है। जवान (Jawan) में शाहरुख खान के साथ लीड रोल में साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस नयनतारा नजर आईं, तो वहीं कोमियो में दीपिका पादुकोण हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज के बाद से ही दीपिका और नयनतारा (Nayanthara) के रोल पर विवाद चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि लीड एक्ट्रेस होने के बाद भी नयनतारा के स्क्रीन टाइम को कम किया गया और इस बात से अभिनेत्री खुद भी नाराज हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में नयनतारा के सिंगल मॉम वाले ट्रैक को भी ठीक से नहीं दिखाया गया। इस पर अब शाहरुख खान ने रिएक्ट किया है।
शाहरुख से पूछा गई ये बात
'जवान' फिल्म हिट होने के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) लगातार अपने फैंस से किसी न किसी तरह जुड़ रहे हैं। बीती रात उन्होंने ट्विटर (एक्स) पर आस्क एसआरके #AskSRK सेशन किया। इस दौरान फैंस ने अपने किंग खान से ढेर सारे सवाल किए। इसी बीच एक यूजर ने नयनतारा की कम स्क्रीन टाइमिंग का मुद्दा भी यहां पर उठा दिया, जिसका जवाब शाहरुख को देना पड़ा। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे सूजी के साथ आजाद का रिश्ता बहुत पसंद आया... सिंगल मॉम की कहानी इतनी सूक्ष्मता से बनाई गई थी और वास्तव में ताजा थी। जीवन के सभी क्षेत्रों की महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए धन्यवाद। लव यू शाह @iamsrk #AskSRK #Jawan...'
शाहरुख खान ने दिया ये जवाब
इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, ''मुझे भी लगा कि एक सिंगल मॉम के रूप में नर्मदा की कहानी अद्भुत थी। दुर्भाग्य से चीजों की योजना में अधिक स्क्रीन समय नहीं मिल सका, लेकिन जैसा कि यह अद्भुत था। #जवान।”
देखें ट्वीट
I also felt that the story of Narmada as a single mom was amazing. Unfortunately in the scheme of things couldn’t find more screen time but as is was also wonderful. #Jawan https://t.co/QStZVAOMxC
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 22, 2023
फिल्म के निर्देशक से नाराज हैं नयनतारा
दावा किया जा रहा है कि नयनतारा फिल्म के निर्देशक एटली से काफी ज्यादा नाराज हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा का मानना है कि उनके मुकाबले फिल्म में दीपिका पादुकोण के रोल को ज्यादा अहमियत मिली है। दीपिका का रोल कैमियो की तरह अनाउंस किया गया था, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद वो रोल किसी भी एंगल से कैमियो नहीं लग रहा है। दावा यह भी है कि इसी वजह से नयनतारा जवान की प्रेस कॉन्फ्रेस से भी दूर रहीं। हालांकि, यह भी बता दें कि नयनतारा नो प्रमोशन पॉलिसी में विश्वास रखती हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/o0SMV9s
https://ift.tt/BcADqCZ
Comments
Post a Comment