Parineeti-Raghav के वेडिंग फंक्शन में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा, मौसी की शादी में मस्ती करेंगी मालती मेरी (Exclusive)

Priyanka Chopra Attend Parineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) आने वाली 24 सितंबर को उदयपुर में सात फेरे लेने वाले हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई 13 मई हो चुकी है। परिणीति चोपड़ा की सगाई में उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) यूएस से भारत आई थीं। अब लोगों की निगाहें इस बात पर है कि वह परिणीति चोपड़ा की शादी में आएंगी या नहीं। इसी बीच बॉलीवुडलाइफ को प्रियंका चोपड़ा के भारत आने और कितने दिन यहां रहेंगी को लेकर जानकारी मिली है। प्रियंका चोपड़ा के एक करीबी सोर्स ने बताया है, प्रियंका चोपड़ा भारत आएंगी। वह 23 सितंबर को सीधे उदयपुर जाएंगी और परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन में शामिल होंगी। प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मेरी के साथ आएंगी। उनके पति निक जोनस अपने प्रोजेक्ट के चलते शादी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। गौरतलब है कि निक जोनस ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में भी हिस्सा नहीं लिया था।

परिणीति और राघव की शादी में शामिल हो सकते हैं निक जोनस

सोर्स आगे बताया है, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए निक जोनस पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ये भी जानकारी मिली है कि प्रियंका चोपड़ा शादी की हर तैयारी का हिस्सा रही हैं और डेकोरेशन, फूड, म्यूजिक जैसी सभी व्यवस्थाओं पर दूर से निगरानी कर रही हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के लिए टाइट सिक्योरिटी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन के लिए उदयपुर पहुंच गए हैं। ये कपल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ था और दोनों की तस्वीरें और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी उदयपुर के होटल द लीला पैलेस में होगी और इस पर काफी पैसा खर्च किया जा रहा है। वहीं, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में सिक्योरिटी के टाइट इंतजाम किए गए हैं। दोनों की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के मोबाइल फोन के कैमरों में टिप चिपकाया जाएगा ताकि फंक्शन की फोटोज और वीडियोज लीक ना हो सकें।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/P8m0ZR9
https://ift.tt/7kZermL

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म