Tiger 3 के टीजर से पहले सलमान खान का ये पोस्ट देख एक्साइटेड हुए फैंस, कहा- 'अब मजा आएगा'
Tiger 3 Teaser : बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब फैंस का इंतजार का खत्म होने वाला है क्योंकि ये फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है। वहीं, सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि फिल्म 'टाइगर 3' का टीजर 27 सितंबर यानी बुधवार को रिलीज होने वाला है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर कर लिखा है कि कल टाइगर का मैसेज आने वाला है। इसके बाद लोगों का कहना है कि सलमान खान अपनी फिल्म 'टाइगर 3' का टीजर रिलीज करेंगे।
सलमान खान ने शेयर किया पोस्ट
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह चेहरा छिपाए नजर आ रह हैं और उनकी सिर्फ एक आंख नजर आ रही है। सलमान खान ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'एक मैसेज है। देता हूं... कल। टाइगर का मैसेज कल 11 बजे सुबह। टाइगर 3 दिवाली पर हिंदी, तमिल और तेलुगू में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' सलमान खान के इस पोस्ट को देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और वह समझ गए हैं कि कल यानी 27 सितंबर को फिल्म 'टाइगर 3' का टीजर रिलीज किया जाएगा। सलमान खान की पोस्ट पर फैंस कमेंट भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'भाईजान आपका ही इंतजार हो रहा है।' एक फैन ने लिखा है, 'अब मजा आएगा।' एक फैन ने लिखा है, 'आ रहा है बॉलीवुड का बाप।' एक फैन ने लिखा है, 'टाइगर इज बैक।'
फिल्म 'टाइगर 3' की स्टारकास्ट
मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनने वाली सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आएंगे। फिल्म 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी विलेन के रोल में काम करते दिखाई देंगे। फैंस सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के लिए दीवाली का इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान की पिछली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' इसी साल यानी 2023 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/OkfiMIp
https://ift.tt/ZESpLJk
Comments
Post a Comment