Mission Raniganj Trailer: मजदूरों के रेस्क्यू की कहानी है 'मिशन रानीगंज', ट्रेलर देख लोग बोले- 'अक्षय की एक और ब्लॉकबस्टर'

Mission Raniganj Trailer : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'मिशन रानीगंज' (Mission Raniganj) का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म का 25 सितंबर यानी सोमवार को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' दिवंगत जसवंत सिंह गिल की जिंदगी पर बन रही है। बता दें कि जसवंत सिंह गिल ने कोयला खदान में बाढ़ का पानी भर जाने से फंसे मजदूरों को बचाया था। फिल्म 'मिशन रानीगंज' के ट्रेलर को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म 'मिशन रानीगंज' का ट्रेलर रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' उनकी मच-अवेटेड फिल्मों से एक है। अक्षय कुमार की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'मिशन रानीगंज' के 2.12 मिनट के ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि कोयल खदान के अंदर 65 मजदूर हैं और वहां पानी भर जान से वह फंस जाते हैं। सभी मजदूरों के परिवार वाले काफी परेशान हैं और उन्हें बचाने के लिए कोशिश की जाती है। फिर जसवंत गिल के किरदार में नजर आने वाले अक्षय कुमार अपनी जान जोखिम में डालकर खदान के अंदर जाकर मजदूरों को बचाते हें।

देखें 'मिशन रानीगंज' का ट्रेलर

फिल्म 'मिशन रानीगंज' के ट्रेलर पर रिएक्शन

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' के ट्रेलर को देखकर लोग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'अक्षय कुमार की एक और ब्लॉकबस्टर।' एक यूजर ने लिखा है, '150 करोड़ी फिल्म।' एक यूजर ने लिखा है, 'पॉवरफुल ट्रेलर।', एक यूजर ने लिखा है, 'हिट है बॉस।' एक यूजर ने लिखा है, 'डिजास्टर।' एक यूजर ने लिखा है, 'ये भी फ्लॉप होगी।'

फिल्म 'मिशन रानीगंज' में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा

टीनू सुरेश देसाई के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मिशन रानीगंज' में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। परिणीति चोपड़ा फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी का रोल कर रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार फिल्म 'मिशन रानीगंज' के अलावा 'बड़े मियां छोटे मियां', 'वेलकम 3', 'हेरा फेरी 3', 'स्काई फोर्स', 'हाउसफुल 5', 'सोरारई पोटरु' जैसी फिल्मों में काम करते नजर आएंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/pH84UiZ
https://ift.tt/EDegYFU

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म