Jawan की सक्सेस पार्टी में थिरके शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण, लोग बोले- 'एसआरके जवान हो रहा है'

Shah RuKh Khan And Deepika Padukone Dance Video : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah RuKh Khan) का सितारा इन दिनों बुलंदियों पर है। शाहरुख खान ने साल 2023 की अपनी दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है। शाहरुख खान की जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। अब शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' (Jawan) सिनेमाघरों में लगी है और इसने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रखे हैं। फिल्म 'जवान' को रिलीज हुए अभी सिर्फ 8 दिन हुए हैं और इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। शाहरुख खान ने अपने को-स्टार्स के साथ फिल्म 'जवान' की सक्सेस पार्टी रखी है। इस पार्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने किया डांस

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टेज पर आते हैं अपनी फिल्म जवान के गाने चलेया पर डांस करते नजर आते हैं। दोनों स्टार्स का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के डांस को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'किंग ऑफ रोमांस।' एक फैन ने लिखा है, 'एसआरके जवान हो रहा है।' एक फैन ने लिखा है, 'रियल हीरो एसआरके।' एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'किंग और क्वीन।'

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का वीडियो

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ऑनस्क्रीन है हिट

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में दीपिका पादुकोण ने कैमियो रोल किया है। दोनों की जोड़ी जब भी पर्दे पर आती है तो हिट हो जाती है। फिल्म 'जवान' से पहले शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'पठान', फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' और फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में काम किया है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/1TEfiDB
https://ift.tt/fVjUvqH

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म