लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं फराह खान की बिगड़ी हालत, सोनू सूद का भी हुआ बुरा हाल
Farah Khan and Sonu Sood Viral Video: बॉलीवुड स्टार सोनू सूद (Sonu Sood) और फराह खान (Farah Khan) हाल ही में लालबागचा राजा (Lalbaugcha raja) के दर्शन करने गए थे। लेकिन इस दौरान इन दोनों के साथ ऐसा कुछ हुआ कि सभी लोग दंग रह गए। दरअसल, 'वूंपला' ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सोनू सूद और फराह खान समेत कई स्टार्स लालबागचा राजा के दर्शन करने जा रहे हैं। इस दौरान सोनू और फराह भीड़ में फंस जाते है। इस क्लिप पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'भगवान के दरबार में सब कोई बराबर है।' दूसरे ने लिखा, अब समझ में आया आम आदमी को कितनी दिक्कत होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गणपति बप्पा के सामने सबको झुकना पड़ता है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2wlXVTR
https://ift.tt/JC94Yqi
Comments
Post a Comment